Aaj Ka Ank Jyotish, 25 August 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्म तारीख से जाना जा सकता है। मूल रूप से अंक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। आज 25 अगस्त 2025, सोमवार का दिन है। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार में माहौल सुखद रहेगा।
आज का दिन थोड़ा भावुक कर सकता है। कामकाज में जल्दबाजी न करें। घर के बड़ों की सलाह मानना आपके लिए फायदेमंद होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। शिक्षा और करियर से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा।
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। किसी भी निवेश में जल्दबाजी न करें। दोस्तों के साथ समय बिताना तनाव कम करेगा।
आज का दिन व्यापारियों के लिए अच्छा है। नए प्रोजेक्ट में लाभ हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं।
आज आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। प्रेम जीवन में खुशी आएगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और नया सामान खरीद सकते हैं।
आज का दिन आध्यात्मिक गतिविधियों में बीतेगा। मानसिक शांति मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
आज आपको धैर्य रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल देर से मिलेगा, लेकिन मिलेगा जरूर। अनावश्यक खर्चों से बचें।
आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। साहस और पराक्रम बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में जीत मिल सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।