Aaj Ka Ank Jyotish, 20 August 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्म तारीख से जाना जा सकता है। मूल रूप से अंक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
आज मूलांक 1 वालों को भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, खर्च सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में प्रयास रंग लाएंगे।
आज मूलांक 2 वालों का मन कुछ उलझा हुआ रह सकता है। हालांकि, आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक साबित हो सकता है। किसी पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है।
आज मूलांक 3 वालों का दिन मिश्रित फल देने वाला हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा।
आज मूलांक 4 वालों को धैर्य और संयम से काम लेना होगा। किसी बात पर गुस्सा आ सकता है, लेकिन प्रतिक्रिया देने से पहले सोच-विचार करें। पारिवारिक माहौल में धार्मिकता बनी रहेगी।
आज मूलांक 5 वालों के लिए करियर में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से संभालेंगे।
आज मूलांक 6 वालों को मानसिक शांति बनाए रखने के लिए सकारात्मक सोच अपनानी चाहिए। अच्छे और प्रेरणादायक लोगों की संगति लाभकारी रहेगी। पारिवारिक सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा।
आज मूलांक 7 वालों को मानसिक अस्थिरता और अनावश्यक चिंता घेर सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी।
आज मूलांक 8 वालों को वाणी पर संयम रखना जरूरी है, क्योंकि आपकी बातों से किसी का दिल दुख सकता है। सोच-समझकर बोलें और टकराव से बचें। कार्यस्थल पर वरिष्ठों से मधुर संबंध बनाए रखें।
आज मूलांक 9 वालों के लिए दिन सहयोग और प्रगति का संकेत दे रहा है। मित्र या परिचित के सहयोग से व्यवसाय में अच्छा लाभ हो सकता है। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।