Aaj Ka Ank Jyotish, 16 August 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्म तारीख से जाना जा सकता है। मूल रूप से अंक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। ऐसे में अंक ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन कुछ मूलांक वाले जातकों के लिए शानदार रहेगा तो वहीं कुछ मूलांक वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। जो काम लंबे समय से अधूरे थे, वो पूरे हो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति या तारीफ मिलने की संभावना है। अहंकार से बचें।
भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय ना लें। निजी रिश्तों में सामंजस्य बनाकर चलें। कला या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
साहस और पराक्रम के साथ आप नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। पिता या वरिष्ठ जनों से सहयोग मिलेगा।
दिन में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन आपका धैर्य आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगा। यात्रा टालें और सेहत पर ध्यान दें।
नया अवसर मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। बातचीत में संयम रखें और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें।
पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। कला, फैशन या डिज़ाइन क्षेत्र के लोग सफलता पाएंगे।
पुरानी जिम्मेदारियां पूरी होंगी। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लेकिन क्रोध और जल्दबाजी से बचें।
मूलांक 8 वाले जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
ऊर्जा और जोश से भरपूर दिन रहेगा। लेकिन ध्यान रखें कि आपकी जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। धन लाभ के संकेत हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।