Aaj Ka Ank Jyotish, 15 August 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्म तारीख से जाना जा सकता है। मूल रूप से अंक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। ऐसे में अंक ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन कुछ मूलांक वाले जातकों के लिए शानदार रहेगा तो वहीं कुछ मूलांक वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
आज आप मानसिक रूप से फिट महसूस करेंगे और दूसरों से जुड़ने की आपकी इच्छा प्रबल होगी। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और नए संबंध बन सकते हैं। सिंगल लोगों को किसी खास का साथ मिल सकता है।
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके नेतृत्व में काम सफल होंगे। कार्यस्थल पर आपकी बात मानी जाएगी। किसी पुराने संपर्क से लाभ हो सकता है।
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। आर्थिक फैसलों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। विद्यार्थी अनावश्यक चिंता से दूर रहें।
व्यापार में विशेष लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन काम में मिल रही सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपके हिस्से आ सकती है, जिसे आप सफलतापूर्वक निभाएंगे।
आज आर्थिक पक्ष मजबूत नजर आएगा। परिवार के साथ अच्छी बातचीत से मन खुश रहेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों का माहौल बनेगा।
आज नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। वरिष्ठों का सहयोग और सलाह आपके फैसलों को दिशा देंगे। पूरे दिन मन में उत्साह और सकारात्मकता बनी रहेगी।
आज का दिन सामाजिक गतिविधियों और संपर्कों के विस्तार में बीतेगा। यदि कोई विवाद या उलझन चल रही है, तो किसी समझदार व्यक्ति की सलाह फायदेमंद रहेगी। वैवाहिक जीवन में मतभेद की संभावना है।
करियर से जुड़ा कोई भी निर्णय शांत मन से लें। परिवार के वरिष्ठों का आशीर्वाद साथ रहेगा। वाहन खरीदने के लिए समय अनुकूल है। गुस्सा करने से बचें वरना बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।