Aaj Ka Ank Jyotish, 21 August 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्म तारीख से जाना जा सकता है। मूल रूप से अंक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। ऐसे में अंक ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन कुछ मूलांक वाले जातकों के लिए शानदार रहेगा तो वहीं कुछ मूलांक वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
आप नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। काम में प्रगति होगी लेकिन जल्दबाजी से बचें। परिवार में आपसे सलाह ली जाएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आपके लिए दिन अनुकूल है। पुराने दोस्तों से मुलाकात या बातचीत हो सकती है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। काम में सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी।
आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए बढ़िया है। कला, संगीत, लेखन जैसे क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। वरिष्ठों से तारीफ मिलेगी। धन लाभ के योग हैं।
आज आपको धैर्य रखने की जरूरत है। योजनाओं में देरी हो सकती है। क्रोध पर काबू रखें। परिवार में किसी से मतभेद हो सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।
आज यात्रा के योग हैं। नई जगह जाने या नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। बिजनेस में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें।
आज का दिन प्रेम और रिश्तों के लिए शुभ है। पार्टनर से खास तोहफा मिल सकता है। काम में मन लगेगा। सौंदर्य और सजावट से जुड़े कामों में फायदा होगा।
आपके लिए आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। आध्यात्मिकता में मन लगेगा। पुराने काम पूरे होंगे। यात्रा में सावधानी बरतें। नए अवसर आने वाले दिनों में मिल सकते हैं।
आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन नतीजे अच्छे मिलेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। धन निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
आज ऊर्जा और जोश से भरे रहेंगे। खेल-कूद या शारीरिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। गुस्सा कंट्रोल करें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।