Aaj Ka Ank Jyotish, 26 August 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्म तारीख से जाना जा सकता है। मूल रूप से अंक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। आज 26 अगस्त 2025, मंगलवार का दिन है। आज का दिन कई मूलांक वालों के लिए सकारात्मक परिणाम और नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
आज आप अपने काम में पूरी लगन और फोकस के साथ जुटेंगे। अधिकारियों की नजर में आपकी साख बढ़ेगी। नए अवसर मिल सकते हैं।
आज आपका मन थोड़ा भावुक हो सकता है। किसी करीबी से बातचीत में मन का बोझ हल्का होगा। काम में सावधानी बरतें।
आज का दिन सीखने और आगे बढ़ने का है। करियर और शिक्षा में प्रगति के संकेत हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
आज अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। खर्चा बढ़ सकता है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। किसी दोस्त की मदद करना शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर नई चुनौतियां आ सकती हैं।
आज आपके लिए व्यापार और निवेश के मामले अच्छे रहेंगे। काम में तेजी आएगी और धन लाभ हो सकता है।
आज रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यस्थल पर काम का लोड बढ़ सकता है।
आज का दिन आध्यात्मिक और आत्मचिंतन में बीतेगा। किसी पुराने मित्र से बातचीत खुशी देगी।
आज मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सराहना हो सकती है, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
आज आपका जोश और हिम्मत बढ़ी रहेगी। किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए दिन शुभ है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।