Aaj Ka Ank Jyotish, 12 August 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्म तारीख से जाना जा सकता है। मूल रूप से अंक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। ऐसे में अंक ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन कुछ मूलांक वाले जातकों के लिए शानदार रहेगा तो वहीं कुछ मूलांक वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
आज का दिन नेतृत्व से जुड़ी जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी सलाह और अनुभव की सराहना होगी। नए अवसर भी मिल सकते हैं।
आपका भावनात्मक पक्ष प्रबल रहेगा। पारिवारिक मामलों में धैर्य बनाए रखें। निजी रिश्तों में सुधार होगा।
शिक्षा, करियर और आध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।
काम में स्थिरता लाने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सतर्क रहना चाहिए।
आज का दिन यात्राओं और संवाद के लिए अनुकूल है। मार्केटिंग, मीडिया या लेखन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
आज का दिन प्रेम और सौंदर्य से जुड़ी चीजों में सफलता देगा। जीवनसाथी के साथ मधुर समय बिताएंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
ध्यान, साधना और मन की स्थिरता के लिए उत्तम दिन है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत में सुधार होगा।
धैर्य और मेहनत से सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। किसी वरिष्ठ की सलाह फायदेमंद साबित होगी।
उर्जा और जोश से भरपूर दिन रहेगा। किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।