Aaj Ka Ank Jyotish, 13 August 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्म तारीख से जाना जा सकता है। मूल रूप से अंक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। ऐसे में अंक ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन कुछ मूलांक वाले जातकों के लिए शानदार रहेगा तो वहीं कुछ मूलांक वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे। काम से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। आर्थिक लाभ हो सकता है।
आज भावनाओं में बहने की बजाय संतुलन बनाकर चलें। पारिवारिक मामलों में थोड़ी उलझन आ सकती है, लेकिन धैर्य से सब सुलझ जाएगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी।
यह दिन पढ़ाई, शिक्षा और आध्यात्मिक उन्नति के लिए उत्तम है। छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर का साथ मिलेगा। धन लाभ होगा।
मूलांक 4 वालों का दिन थोड़ा संघर्ष भरा हो सकता है। आलस्य से दूर रहें, नहीं तो काम में रुकावटें आएंगी। पुराने मामलों को न दोहराएं। धैर्य और योजना से लाभ होगा।
नए विचारों और योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आज बातचीत और संपर्कों से लाभ मिलेगा। यात्रा का योग भी बन सकता है। मित्रों से शुभ समाचार मिल सकता है।
मूलांक 6 वालों के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। कोई महंगा या मनपसंद सामान खरीद सकते हैं।
आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को लाभ मिलेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी।
मूलांक 8 वाले जातकों को कड़ी मेहनत का फल मिल सकता है। कानूनी या सरकारी कामों में लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी या वरिष्ठ से मदद मिलेगी।
मूलांक 9 वाले जातकों का दिन उर्जावान है। कोई बड़ा फैसला लेने का समय आ गया है। साहस और जोश से किया गया कार्य सफल होगा। ध्यान रखें, क्रोध से नुकसान हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।