Logo

17 August 2025 Rashifal (17 अगस्त 2025 राशिफल)

17 August 2025 Rashifal (17 अगस्त 2025 राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 17 August 2025: इन राशियों की मेहनत रंग लाएगी, हर काम में मिलेगा साथ, जानें 17 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 17 August 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 17 अगस्त 2025 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। नक्षत्र की बात करें तो रोहिणी रहेगा। साथ ही आज व्याघात योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 17 अगस्त का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपके विचारों की सराहना होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। शाम को किसी धार्मिक स्थान पर जाने का योग बन रहा है।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल फूल और मिश्री डालकर सूर्य को अर्घ्य दें

वृषभ आज का राशिफल

आज मन थोड़ा चंचल रहेगा। किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति हो सकती है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है। संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है।

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं

मिथुन आज का राशिफल

आज का दिन सामान्य रहेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। छोटी यात्रा के योग हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार होगा। शाम को मनोरंजन का अवसर मिल सकता है।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : ब्लू
  • आज का उपाय : सूर्य मंत्र “ॐ सूर्याय नमः” का 108 बार जप करें

कर्क आज का राशिफल

धन की स्थिति में सुधार होगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : ग्रे
  • आज का उपाय: गेहूं और गुड़ का दान करें

सिंह आज का राशिफल

आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। निर्णय सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन भोजन संयमित रखें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : पीले फूलों के साथ सूर्य को जल अर्पित करें 

कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि वाले जातक आज थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। किसी बात को लेकर उलझन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में धैर्य रखने की आवश्यकता है। ध्यान और योग करने से लाभ होगा।

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ करें

तुला आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई नया अवसर मिल सकता है। घर के किसी सदस्य की सलाह फायदेमंद होगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय: घर में कपूर जलाएं

वृश्चिक आज का राशिफल

कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत का फल मिलेगा।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : भूरा
  • आज का उपाय : किसी मंदिर में लाल चंदन और नारियल अर्पित करें

धनु आज का राशिफल

धनु राशि वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। 

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : ऑरेंज
  • आज का उपाय : सूर्य को अर्घ्य देने से पहले गंगाजल मिलाएं

मकर आज का राशिफल

नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन शुभ है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसायियों को भी लाभ के संकेत हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : ब्लू
  • आज का उपाय : लोहे के बर्तन में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें

कुंभ आज का राशिफल

कुंभ राशि वाले जातकों को मित्रों से लाभ मिल सकता है। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। आत्मविश्वास बना रहेगा। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : हल्का पीला
  • आज का उपाय : सूर्य को लाल फूल चढ़ाएं 

मीन आज का राशिफल

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : घी का दीपक जलाएं

........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang