Logo

13 August Rashifal (13 अगस्त 2025 राशिफल)

13 August Rashifal (13 अगस्त 2025 राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 13 August 2025: इन राशियों को नहीं करनी चाहिए ये गलती, वरना पड़ सकता है पछताना, जानें 13 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 13 August 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 13 अगस्त 2025 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है। नक्षत्र की बात करें तो उत्तर भाद्रपदा रहेगा। साथ ही आज धृति योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 13 अगस्त का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

आज मन उत्साहित रहेगा। कामकाज में तेजी आएगी। मित्रों से मदद मिलेगी और कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

वृषभ आज का राशिफल

धन लाभ के योग हैं। व्यापार में नई योजना बन सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद मिलेगा। भावनाओं पर काबू रखें।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : घर में तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं।

मिथुन आज का राशिफल

कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है। पुराने मित्र से भेंट होगी। छात्रों को पढ़ाई में मन लगाना होगा। यात्रा से लाभ हो सकता है।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

कर्क आज का राशिफल

आज आपका मन थोड़ा अशांत रह सकता है। धैर्य बनाए रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। शाम तक कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : गणेश जी के मंत्रों का जाप करें।

सिंह आज का राशिफल

आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। पिता या गुरु का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : श्री गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।

कन्या आज का राशिफल

विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को सराहा जाएगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : गायत्री मंत्र का जाप करें।

तुला आज का राशिफल

आज आपको भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। निवेश सोच-समझकर करें। दोस्तों से संबंध मधुर होंगे। संतान पक्ष से सुख मिलेगा।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : ऑरेंज
  • आज का उपाय : गणेश जी के मंदिर जाएं और 11 दूर्वा चढ़ाएं।

वृश्चिक आज का राशिफल

पार्टनरशिप में काम करने वालों को लाभ होगा। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। किसी यात्रा का योग बन रहा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : तांबे के पात्र में जल भरकर गणेश मंदिर में अर्पित करें।

धनु आज का राशिफल

कामकाज में प्रगति होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है। धन लाभ के योग है।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : श्री गणेश को बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

मकर आज का राशिफल

आर्थिक मामलों में दिन बेहतर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के संकेत हैं। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : सुनहरा
  • आज का उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं।

कुंभ आज का राशिफल

परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें।

मीन आज का राशिफल

मीन राशि वाले जातकों का आज लाभ मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश करने से पहले सलाह अवश्य लें। शाम का समय उत्तम रहेगा।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : आसमानी
  • आज का उपाय : श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

........................................................................................................
यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang