Aaj Ka Rashifal, 16 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 16 जुलाई 2025 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। आज पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र है। इसके साथ ही आज शोभना योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की बात करें मकर राशि में विराजमान रहेंगे और सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे। शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त कोई नहीं रहेगा। आज का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता और सुखद समाचार लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशियों को थोड़ा सतर्क और धैर्यशील रहने की आवश्यकता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 16 जुलाई का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा। कामकाज को लेकर थोड़ी टेंशन रह सकती है लेकिन अगर धैर्य रखेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। निवेश से पहले सोच-समझकर फैसला लें।
वृषभ राशि के जातकों को आज धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की खबर मिल सकती है। घर में कोई खुशी का समाचार आ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन खाने-पीने में संयम रखें।
आज का दिन सामान्य रहेगा। काम में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन मित्रों और सहयोगियों की मदद से आप आगे बढ़ पाएंगे। छात्रों के लिए पढ़ाई में मन लगेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा। बिजनेस करने वालों के लिए समय अनुकूल है। कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
आज कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता मिलने वाली है। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय शुभ है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए शांत रहना बेहतर रहेगा।
आज का दिन आपकी मेहनत का फल देने वाला है। नौकरी या व्यापार में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
आज का दिन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां दूर होंगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके काम आएगा। सेहत ठीक रहेगी।
आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर वित्तीय मामलों में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। सेहत को लेकर भी सावधानी जरूरी है। पुराने मित्रों से संपर्क लाभदायक रहेगा।
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। करियर में तरक्की के योग हैं। व्यापार में भी अच्छी डील फाइनल हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा का भी योग बन सकता है।
आज धन लाभ के अच्छे योग हैं। खासकर साझेदारी के कामों में फायदा मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। घर में किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें।
नमो देव्यै महादेव्यै सिद्ध्यै शान्त्यै नमो नम:।
शुभायै देवसेनायै षष्ठी देव्यै नमो नम: ।।
ॐ सूर्याय नमः
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकरः
प्रातः स्मरामि खलु तत्सवितुर्वरेण्यं रूपं हि मंडलमृचोऽथ तनुर्यजूंषि।
सामानि यस्य किरणाः प्रभवादिहेतुं ब्रह्माहरात्मकमलक्ष्यमचिन्त्यरूपम् ॥
षष्ठांशां प्रकृते: शुद्धां सुप्रतिष्ठाण्च सुव्रताम्।
सुपुत्रदां च शुभदां दयारूपां जगत्प्रसूम्।।