Aaj Ka Rashifal, 17 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 17 जुलाई 2025 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज रेवती नक्षत्र है। इसके साथ ही आज अतिगण्ड योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 17 जुलाई का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी राय को महत्व मिलेगा। पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं।
भावनाओं में बहने से बचें। किसी करीबी से मतभेद हो सकता है, लेकिन बातचीत से हल निकलेगा। कामकाज में थोड़ी धीमी गति रहेगी, पर मेहनत रंग लाएगी।
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में किसी बड़े का मार्गदर्शन मिलेगा। छात्रों के लिए दिन शुभ है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन आप मेहनत से सब कुछ संभाल लेंगे। नई योजनाओं पर सोच-समझकर काम करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
आज आपका मन बहुत सक्रिय रहेगा। नए विचार आएंगे और लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। छोटी यात्रा संभव है, जिससे लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के संकेत हैं।
पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। प्यार और रिश्तों में मिठास आएगी। आर्थिक रूप से भी दिन अच्छा है। नया निवेश सोच-समझकर करें।
आज का दिन आत्मचिंतन और मन की शांति का है। ध्यान, योग या कोई आध्यात्मिक गतिविधि आपके लिए लाभकारी रहेगी। कोई पुराना मित्र अचानक मिल सकता है।
कामकाज में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आप धैर्य और अनुभव से उन्हें पार कर लेंगे। किसी से कर्ज लेने-देने से बचें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
आज आप जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। नया काम शुरू करना चाहें तो समय अनुकूल है। कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा और कहीं घूमने-फिरने का योग भी बन सकता है।
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं और व्यापार से जुड़ा कोई बड़ा सौदा फायदेमंद रहेगा।
आज कुंभ राशि वालों के लिए दिन सफलता से भरपूर रहेगा। कामकाज में प्रगति होगी, और व्यापार में किसी नई डील पर मुहर लग सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
मीन राशि के लिए आज का दिन कई मामलों में अनुकूल रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। व्यापारियों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा और यात्रा लाभदायक हो सकती है।
गोविंदा आला रे आला
ज़रा मटकी सम्भाल बृजबाला
हमारे बालाजी महाराज,
सभी के कष्ट मिटाते है,
हमारे भोले बाबा को,
मना लो जिसका दिल चाहे,
हमारे दो ही रिश्तेदार,
एक हमारी राधा रानी,