Aaj Ka Ank Jyotish, 17 September 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्म तारीख से जाना जा सकता है। मूल रूप से अंक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
आज कामकाज में उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं। बिना सोचे समझे कदम उठाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। किसी भी विषय पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
आज कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। बीच में आने वाली रुकावटें आपकी परीक्षा लेंगी, लेकिन सोच-समझकर लिया गया कदम लाभकारी रहेगा।
आज दिन परिवार और कार्य दोनों के लिए शुभ रहने वाला है। घर में सकारात्मक माहौल बनेगा और अपनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपसी समझ और सहयोग से मुश्किल काम भी सरल बन जाएंगे।
आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखना ज़रूरी है। कार्यक्षेत्र में छोटे-छोटे विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, जिन्हें समझदारी से सुलझाना होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
आज आपको कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों या सहकर्मियों के साथ मिलकर कोई योजना बनाने का अवसर मिलेगा। अधिक काम के कारण तनाव महसूस होगा, लेकिन घरेलू माहौल सकारात्मक रहने से संतुलन बना रहेगा।
आज करियर और व्यापार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आपको सतर्क रहकर सही विकल्प चुनना होगा। कार्यक्षेत्र या निजी जीवन में किसी से भी टकराव से बचें। शाम को दोस्तों या प्रियजनों के साथ खुशनुमा पल बितेंगे।
आज आप खुद को थोड़ा तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। घर में किसी बात पर अनबन होने की संभावना है। समय पर खुलकर बात करने से रिश्तों में सुधार आएगा।
आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। घर-परिवार में किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं। कामकाज में नई संभावनाएं तो मिलेंगी लेकिन उनका लाभ फिलहाल नहीं दिखेगा। संयम और धैर्य रखेंगे तो जल्दी ही हालात बदल जाएंगे।
आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी, लेकिन कड़ी मेहनत से आप अच्छे परिणाम पाएंगे। नया निर्णय लेने से लाभ होगा, परंतु एकाग्रता बनाए रखना जरूरी है। घर का माहौल सहज रहेगा और जीवनसाथी संग बिताए पल खुशी देंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।