Aaj Ka Ank Jyotish, 08 September 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्म तारीख से जाना जा सकता है। मूल रूप से अंक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
आज का दिन मेहनत करवाएगा लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेंगे। ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। रिश्तों में अहंकार से बचें।
आज भावनाओं से ज्यादा व्यावहारिक सोच की जरूरत है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। धैर्य से हालात संभल जाएंगे।
आपके काम की सराहना होगी। पढ़ाई और करियर में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अचानक किसी काम में रुकावट आ सकती है। गुस्से पर काबू रखें और धैर्य से काम लें।
आज आपके लिए नए मौके बनेंगे। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। दोस्ती और रिश्तों में मजबूती आएगी। यात्रा का योग बन सकता है।
आज आपके आकर्षण और मधुर व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
आज आत्मचिंतन और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। कामकाज में सावधानी बरतें। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
आज का दिन आपके लिए विशेष रहेगा। शनि की कृपा से कामयाबी मिलेगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
आज ऊर्जा और साहस से भरा दिन रहेगा। प्रतियोगिता में जीत के योग हैं। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। गुस्से से बचें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।