Logo

12 September 2025 Ank Jyotish (12 सितंबर 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

12 September 2025 Ank Jyotish (12 सितंबर 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

Aaj Ka Ank Jyotish 12 September 2025: इन मूलांक वालों को परिवार का मिलेगा साथ, जन्मतिथि से जानें 12 सितंबर 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish, 12 September 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्म तारीख से जाना जा सकता है। मूल रूप से अंक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...

अंक 1 (किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन आपके लिए सौभाग्य लेकर आया है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक - 1
  • शुभ रंग - लाल

अंक 2 (किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। उत्साह और ऊर्जा से आप अपने अधूरे कार्य पूरे करेंगे। परिवार से प्रेम और सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में फायदे के संकेत हैं।

  • शुभ अंक - 2
  • शुभ रंग - सफेद

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपके प्रयास रंग लाएंगे। मेहनत का उचित फल मिलेगा और नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार का समर्थन और व्यापार में लाभ से दिन सुखद बीतेगा।

  • शुभ अंक - 3
  • शुभ रंग - पीला

अंक 4 (किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन धैर्य से काम लेने का है। जल्दबाज़ी में किए गए फैसले नुकसान पहुँचा सकते हैं। खर्चों पर काबू रखें और रिश्तों में संयम बनाए रखें।

  • शुभ अंक - 8
  • शुभ रंग - नीला

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। गुस्सा और अहंकार से दूर रहें। पैसों के मामले में लापरवाही न करें। जीवनसाथी या प्रियजन से बातचीत में मधुरता बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

  • शुभ अंक - 5
  • शुभ रंग - हरा

अंक 6 (किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार और नौकरी दोनों में प्रगति के योग हैं। छोटी यात्रा शुभ रहेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक - 6
  • शुभ रंग - गुलाबी

अंक 7 (किसी भी माह की 7, 16, और 25 तारीख को जन्मे लोग)

लंबे समय से चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। नई उपलब्धियां हाथ लग सकती हैं। कार्यक्षेत्र में पहचान बढ़ेगी और घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

  • शुभ अंक - 7
  • शुभ रंग - बैंगनी

अंक 8 (किसी भी माह की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन राहत और खुशी देने वाला रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नई जिम्मेदारी संभालने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और आर्थिक लाभ की संभावना है।

  • शुभ अंक - 4
  • शुभ रंग - काला

अंक 9 (किसी भी माह की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन अवसरों से भरा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। छोटे सफर से लाभ के योग हैं। घर-परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।

  • शुभ अंक - 9
  • शुभ रंग - नारंगी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang