Aaj Ka Ank Jyotish, 09 September 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्म तारीख से जाना जा सकता है। मूल रूप से अंक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
अंक 1 (किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
नए काम की शुरुआत के लिए सोच सकते हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा लेकिन अहंकार से बचें। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
आज परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। कामकाज में चढ़ाव-उतार रहेंगे। धैर्य और संयम से स्थिति संभालें।
व्यापार और नौकरी के लिए अच्छा दिन है। पढ़ाई और यात्रा दोनों में लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ का आशीर्वाद आपके काम आएगा।
आज का दिन मिश्रित रहेगा। मेहनत ज्यादा करनी होगी, तभी सफलता मिलेगी। योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं, पर निराश न हों।
आपके लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय और काम में लाभ होगा। हालांकि, ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। यात्रा भी संभव है।
आज आर्थिक लाभ के योग हैं। दांपत्य और प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विरोधियों से सतर्क रहें।
आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आध्यात्मिक कामों में मन लग सकता है।
आपके लिए दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों में सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलने वाला है।
आज पारिवारिक मामलों में संयम और संवाद से लाभ होगा। गुस्से से बचें। प्रतियोगी परीक्षा और खेलकूद में सफलता के योग हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।