Aaj Ka Rashifal, 8 September 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 8 सितंबर 2025 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार का दिन है। नक्षत्र की बात करें तो पूर्वभाद्रपदा रहेगा और धृति योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज से पितृपक्ष शुरू हो रहा है। इस समय कोई शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 8 सितंबर का दैनिक राशिफल...
आज कामकाज में व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सम्मान मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। काम के प्रति लापरवाही न करें। किसी करीबी से मतभेद हो सकता है। धैर्य से काम लें और जल्दबाजी से बचें।
घर-परिवार में शांति रहेगी। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से शुभ कार्य पूरे होंगे।
आज भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी से विवाद करने से बचें। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें। शाम का समय परिवार संग अच्छा बीतेगा।
आज प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी। कारोबार में लाभ मिलेगा। पुराने दोस्तों से भेंट हो सकती है।
आज धन से जुड़ा लाभ मिलेगा। कोई रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता रखें।
आज का दिन शुभ रहेगा। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता मिलेगी। यात्रा का योग बन रहा है।
आज कामकाज में उतार-चढ़ाव रहेगा। गुस्से से बचें, वरना रिश्तों में तनाव हो सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। शाम को शांति का अनुभव होगा।
आज का दिन आपके लिए खास है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव होगा। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान दें।
आज घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। बच्चों की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।