Logo

धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं

धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं

धनतेरस पर अपनी राशि के मुताबिक खरीदें ये वस्तुएं, जल्द प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी, ऐश्वर्य की होगी शुरुआत


धनतेरस में खरीदारी का विशेष महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए राशिनुसार कुछ विशेष वस्तुएं खरीदना अत्यंत शुभ होता है। मान्यता है कि इन वस्तुओं की खरीदारी से घर में धन-वैभव और खुशहाली का आती है। धनतेरस से दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत होती है। इस साल धनतेरस का पर्व 29 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन, रत्न, और कपड़े खरीदते हैं, जिससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि राशिनुसार धनतेरस पर कौन-सी वस्तुएं खरीदनी चाहिए जिससे जीवन में सुख, समृद्धि बनी रहे।


राशिनुसार धनतेरस पर क्या खरीदें?


मेष राशि :-  मेष राशि के जातक इस दिन लाल रंग के वस्त्र और तांबे के बर्तन की खरीदारी कर सकते हैं। तांबे की वस्तु और लाल रंग मां लक्ष्मी और मंगल ग्रह को प्रसन्न करते हैं। इससे आपके जीवन में उन्नति के योग बनते हैं और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

वृषभ राशि :- वृषभ राशि के जातक इस दिन चांदी से बनी ज्वेलरी, सिक्के, या बर्तन खरीद सकते हैं। वृषभ राशि के लिए चांदी शुभ मानी जाती है। यह आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी और परिवार में शांति और समृद्धि लाएगी।

मिथुन राशि :- मिथुन राशि के जातक हरे रंग के वस्त्र या पन्ना रत्न खरीद सकते हैं। हरा रंग और पन्ना रत्न बुध ग्रह को प्रसन्न करते हैं। इससे आपकी बुद्धि और वाणी में सुधार होता है और करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होते हैं।

कर्क राशि :- कर्क राशि के जातक इस दिन चांदी के बर्तन या आभूषण खरीद सकते हैं। चांदी की वस्तुएं कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी होती हैं। इससे परिवार में सुख-शांति आती है और धन का भी आगमन होता है।

सिंह राशि :- सिंह राशि के जातक सोने के आभूषण खरीद सकते हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और सोने का आभूषण पहनने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होती है। यह आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनाता है।

कन्या राशि :- कन्या राशि के जातकों को इस दिन तांबे से बनी वस्तुएं खरीदनी चाहिए। तांबे की वस्तुएं इनकी ऊर्जा को संतुलित करती है और व्यावसायिक सफलता का मार्ग भी प्रशस्त कर देती है।

तुला राशि :- तुला राशि के जातक चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदें। क्योंकि, तुला राशि वालों के लिए चांदी बेहद शुभ मानी जाती है। इससे इनको नए व्यावसायिक अवसर मिल सकते हैं और संपत्ति से जुड़े लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं। 

वृश्चिक राशि :- इस राशि के जातक लाल रंग के वस्त्र खरीदें। साथ ही मूंगा रत्न की भी खरीदारी कर सकते हैं। लाल रंग और मूंगा रत्न वृश्चिक राशि के लिए मंगल ग्रह को मजबूत बनाते हैं। जिससे साहस, उत्साह के साथ जीवन में उन्नति के विभिन्न अवसर भी प्राप्त होते हैं।

धनु राशि :- धनु राशि के लोग पीले रंग के वस्त्र और सोने के आभूषण खरीदें। पीला रंग और सोना बृहस्पति ग्रह को प्रसन्न करते हैं। जिससे धार्मिक और आर्थिक लाभ होते हैं। यह भाग्य में वृद्धि और परिवार में शांति लाने में भी सहायक सिद्ध होता है।

मकर राशि :- मकर राशि के जातक पीले रंग का वस्त्र या पीली वस्तुएं खरीदें। मकर राशि के जातक अगर पीले रंग की वस्तुएं खरीदते हैं तो उनका भाग्य बलवान होता है और करियर में तरक्की मिलती है।

कुंभ राशि :- कुंभ राशि के लोग नीले रंग के वस्त्र या नीलम रत्न की खरीदारी कर सकते हैं। नीलम रत्न और नीला रंग शनि ग्रह को मजबूत बनाते हैं जिससे दीर्घकालिक सफलता और धन की प्राप्ति होती है।

मीन राशि :- मीन राशि के जातक सोने के आभूषण और पीले रंग के वस्त्र खरीद सकते हैं। चूंकि, सोना और पीला रंग मीन राशि के जातकों के लिए शुभ माने जाते हैं। इससे धार्मिक उन्नति होती है और जीवन में शांति और समृद्धि भी आती है।


........................................................................................................

... Read More

HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang