Logo

13 September 2025 Rashifal (13 सितंबर 2025 राशिफल)

13 September 2025 Rashifal (13 सितंबर 2025 राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 13 September 2025: इन राशियों के लिए अनलकी साबित होगा दिन, रहें सावधान, जानें 13 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 13 September 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 13 सितंबर 2025 को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। नक्षत्र की बात करें तो कृत्तिका रहेगा और हर्षण योग का निर्माण होगा। आज का दिन कई राशियों के लिए खुशियों और प्रगति का संदेश लेकर आया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 13 सितंबर का दैनिक राशिफल...

Mesh aaj ka rashifal (मेष आज का राशिफल)

आज मेहनत का फल मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को पद और सम्मान मिलेगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। खर्च सोच-समझकर करें।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : भूरा
  • आज का उपाय : पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Vrishabh aaj ka rashifal (वृषभ आज का राशिफल)

आज का दिन प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा। किसी खास से मिलने का योग है। व्यापार में अचानक लाभ हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : पीला
  • आज का उपाय : काले तिल और काले कपड़े का दान करें।

Mithun aaj ka rashifal (मिथुन आज का राशिफल)

आज का दिन व्यस्त रहेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन शाम तक राहत मिलेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लकी साबित होगा।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : काले कुत्ते या गाय को रोटी खिलाएं।

Kark aaj ka rashifal (कर्क आज का राशिफल)

आज आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। धन का निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में किसी बड़े से सलाह लें। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : शनि मंदिर में सरसों के तेल से अभिषेक करें।

Singh aaj ka rashifal (सिंह आज का राशिफल)

आज भाग्य आपके साथ रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। सेहत पर ध्यान दें।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : हल्का पीला
  • आज का उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Kanya aaj ka rashifal (कन्या आज का राशिफल)

आज खर्चे बढ़ सकते हैं। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : ऑरेंज
  • आज का उपाय : काली उड़द दाल दान करें।

Tula aaj ka rashifal (तुला आज का राशिफल)

आज का दिन प्रेम और रोमांस के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। सेहत में सुधार होगा।

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : जल में काले तिल डालकर स्नान करें।

Vrishchik aaj ka rashifal (वृश्चिक आज का राशिफल)

आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कामकाज में प्रगति होगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्न होगा।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : शनि देव के मंदिर में दीपक जलाएं।

Dhanu aaj ka rashifal (धनु आज का राशिफल)

आज का दिन यात्रा के लिए शुभ है। धन लाभ के योग हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो शुभ समाचार मिलेगा। घर में धार्मिक काम का आयोजन हो सकता है।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : तेल का दान करें।

Makar aaj ka rashifal ( मकर आज का राशिफल)

आज मेहनत से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। धैर्य से काम लें।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : सिल्वर
  • आज का उपाय : लोहे की वस्तु या छाता दान करें।

Kumbh aaj ka rashifal (कुंभ आज का राशिफल)

आज का दिन सामान्य रहेगा। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : शनि देव को काले फूल अर्पित करें।

Meen aaj ka rashifal (मीन आज का राशिफल)

आज भाग्य आपके साथ रहेगा। धन लाभ के योग हैं। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। सेहत ठीक रहेगी।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : भूरा
  • आज का उपाय : पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें।

........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang