Logo

चैती छठ के लिए सावधानियां

चैती छठ के लिए सावधानियां

Chaiti Chhath: चैती छठ व्रत में इन बातों को न करें नजरअंदाज, वरना खंडित हो सकता है व्रत

छठ को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। छठ का महापर्व साल में दो बार मनाया जाता है। पहली बार छठ का महापर्व चैत्र महीने में मनाया जाता है जबकि दूसरी बार यह महापर्व कार्तिक महीने में मनाया जाता है। चैत्र महीने में मनाए जाने वाले छठ के महापर्व को चैती छठ कहते हैं। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में लोग इस महापर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। इसे भारत के अन्य हिस्सों में भी मनाया जाता है।
ऐसे मनाएं चैती छठ
चैती छठ का पर्व भी नहाय खाय से शुरू होता है। इस दिन व्रती महिलाएं यमुना नदी या अन्य पवित्र जल स्रोतों में स्नान करती हैं। इसके बाद वे सात्विक भोजन करती हैं। चैत्र छठ के दूसरे दिन खरना होता है, जिसे व्रत की शुरुआत माना जाता है। यह व्रत करीब 36 घंटे का होता है। इस दिन नए मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद बनाया जाता है। इसके बाद महिलाएं स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं। आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाता है। 

इन बातों का रखें ध्यान, वरना खंडित हो सकता है व्रत

  • छठ के दौरान किसी भी बर्तन या पूजा सामग्री को गंदे हाथों से नहीं छूना चाहिए। ऐसा करने से व्रत खंडित माना जाता है।
  • पूजा में फूल चढ़ाते समय ध्यान रखें कि वो फूल टूटे हुए या फिर पशु-पक्षियों द्वारा खाए हुए नहीं होने चाहिए।
  • चैत्र छठ के दौरान सात्विक भोजन ही करें। व्रत रखने वाले व्यक्ति को जमीन पर चटाई बिछाकर सोना चाहिए। 
  • पहले इस्तेमाल किए गए बर्तनों का इस्तेमाल छठ पूजा में नहीं करना चाहिए।

........................................................................................................
व्यापार शुरू करने के शुभ मुहूर्त मार्च 2025

नई दुकान खोलना एक महत्वपूर्ण कदम है जिसमें आपके भविष्य की सफलता और समृद्धि की नींव रखी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, किसी भी नए उद्यम की शुरुआत करने से पहले शुभ मुहूर्त और तिथि का चयन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अन्नप्राशन संस्कार शुभ मुहूर्त मार्च 2025

हिंदू धर्म की समृद्ध परंपरा में "सोलह संस्कार" का महत्वपूर्ण स्थान है, जो जीवन के हर महत्वपूर्ण पड़ाव को दिशा देते हैं। इन संस्कारों में से एक है अन्नप्राशन, जब बच्चा पहली बार ठोस आहार का स्वाद लेता है।

जनेऊ संस्कार शुभ मुहूर्त मार्च 2025

उपनयन संस्कार, जिसे जनेऊ संस्कार के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में 16 संस्कारों में से 10वां संस्कार है। यह संस्कार पुरुषों में जनेऊ धारण करने की पारंपरिक प्रथा को दर्शाता है, जो सदियों से चली आ रही है।

गृह प्रवेश मुहूर्त 2025 March

सनातन धर्म में शुभ कार्यों की शुरुआत करने से पहले शुभ तिथि और मुहूर्त का महत्व बहुत अधिक है। यह मान्यता है कि शुभ तिथि और मुहूर्त में किया गया कार्य अवश्य सफल होता है।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang