Logo

चैती छठ की पूजा विधि

चैती छठ की पूजा विधि

Chaiti chhath Puja Vidhi:  शुद्धता और भक्ति से करें चैती छठ पूजा, जानिए सही और संपूर्ण पूजा विधि

हिंदू धर्म में आस्था और सूर्य उपासना का सबसे बड़ा पर्व चैती छठ को माना जाता है। छठ पूजा साल में दो बार कार्तिक और चैत्र माह में मनाई जाती है। कार्तिक छठ की तुलना में चैती छठ को कम लोग मनाते हैं, लेकिन इसका धार्मिक महत्व भी उतना ही खास है। इसमें व्रती महिलाएं और पुरुष 36 घंटे का कठोर व्रत रखते हैं और डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की पूजा करते हैं। वैसे तो यह पर्व पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन खासकर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और बंगाल में इसे पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। छठ आस्था का पर्व है। 

आस्था का पर्व है छठ

छठ महापर्व को लोक आस्था का पर्व कहा जाता है। मान्यता है कि सबसे पहले सूर्यपुत्र कर्ण ने यह व्रत रखा था। छठी मैया को संतान सुख देने वाली देवी माना जाता है, इसलिए खासकर महिलाएं इस व्रत को पूरी निष्ठा के साथ रखती हैं। छठ पूजा सिर्फ व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। इसे पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ करने से भगवान सूर्य और छठी मैया का आशीर्वाद मिलता है।

चैती छठ की पूजा विधि

खरना के दिन महिलाएं अपनी सुविधानुसार नदी, तालाब या नजदीकी जलाशय पर जाएंगी और स्नान के बाद भगवान सूर्य की पूजा करेंगी और अरबी चावल, लौकी की सब्जी और चने का शुद्ध शाकाहारी भोजन खाएंगी। इसके साथ ही व्रत का संकल्प लेंगी। खरना के दिन 2 अप्रैल से व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करेंगी। शाम को पीतल या मिट्टी के बर्तन में गुड़ की खीर और रोटी बनाकर पूजा की जाएगी। इसे परिवार के सदस्यों और आस-पड़ोस के लोगों में प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा। इसके लिए नया चूल्हा इस्तेमाल किया जाता है। इस दिन सूर्य देव को भोग लगाने और अर्घ्य देने के बाद महिलाएं प्रसाद ग्रहण करती हैं। छठ पर्व के तीसरे दिन 3 अप्रैल को डूबते सूर्य को और 4 अप्रैल को उगते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद व्रती अपना व्रत खोलेंगे।

1 अप्रैल 2025 को नहाय-खाय

इस दिन व्रती पर्व का संकल्प लेते हैं। नहाय-खाय के दिन व्रती अरवा चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी बनाकर संकल्प लेंगे।

2 अप्रैल 2025 को खरना

चैत्र छठ के दूसरे दिन खरना में शाम को विशेष प्रसाद खाया जाता है, जिसमें गुड़ और चावल की खीर का विशेष महत्व होता है।

3 अप्रैल 2025 को संध्या अर्घ्य

इस दिन व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। यह पूजा विशेष रूप से सूर्य देव का आशीर्वाद पाने के लिए की जाती है।

4 अप्रैल 2025 को उगते सूर्य को अर्घ्य

इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन होता है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती पुरुष और महिलाएं अपना व्रत तोड़ेंगे।


........................................................................................................
जनेऊ/उपनयन संस्कार पूजा विधि

जनेऊ संस्कार को उपनयन संस्कार के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में से एक प्रमुख संस्कार है। यह संस्कार बालक के जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने का प्रतीक है।

मुंडन संस्कार पूजा विधि

मुंडन संस्कार हिंदू धर्म के सबसे पवित्र संस्कारों में से एक हैं। इसे बच्चे के जन्म के एक निश्चित समय बाद पूरा किया जाना होता है। यह संस्कार बच्चे के जीवन में एक नया चरण शुरू करने का प्रतीक होता है।

गुरु दक्षिणा पूजा विधि

गुरु दक्षिणा की परंपरा हिंदू संस्कृति में प्राचीन काल से चली आ रही है। किसी भी व्यक्ति की सफलता में गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए, इस पूजा के जरिए हम अपने गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करते हैं।

नई पुस्तक शुभारंभ पूजा विधि

नई पुस्तक का विमोचन किसी लेखक के लिए एक बेहद खास अवसर होता है। यह न केवल उसकी विद्या और ज्ञान का प्रतीक होता है, बल्कि उसकी मेहनत और समर्पण की भी पहचान होती है।

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang