दिवाली का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। साल 2024 में दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। कहा जाता है कि दिवाली के दिन हर घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि कार्तिक कृष्ण अमावस्या तिथि को प्रदोष काल में स्थिर लग्न में दिवाली पूजन करने से अन्न-धन की प्राप्ति होती है। दिवाली पर माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश और कुबेर जी की पूजा का भी महत्व बताया गया है।
दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। जीवन से कभी भी धन और ऐश्वर्य कम नहीं होता है। लेकिन काफी लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को तो भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास और रावण का वध कर अयोध्या वापस लौटे थे, इसलिए दिवाली मनाई जाती है। लेकिन फिर इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा क्यों की जाती है। ऐसे में चलिए इस सवाल का जवाब आगे लेख में जानते हैं…
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा को लेकर भी कई सारी मान्यताएं और कथाएं हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली को लक्ष्मी पूजा का कारण समुद्र मंथन है। दरअसल जब देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन हुआ था तो उसी में से लक्ष्मी माता भी निकली थीं। यह मान्यता है कि जिस दिन लक्ष्मी निकली थीं, उस दिन कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या थी। इसी वजह से यह दिन ही दिवाली के तौर पर मनाया जाता है। माता लक्ष्मी का समुद्र मंथन से आगमन हो रहा था। सभी देवता हाथ जोड़कर आराधना कर रहे थे। इस वजह से दिवाली को लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हालांकि, कुछ कहानियों में जिक्र है कि लक्ष्मी माता शरद पूर्णिमा के दिन प्रकट हुई थी, जो दिवाली से ठीक 15 दिन पहले आती है।
कई लोगों का कहना है कि भारतीय कालगणना के अनुसार 14 मनुओं का समय बीतने और प्रलय होने के पश्चात् पुनर्निर्माण व नई सृष्टि का आरंभ दीपावली के दिन ही हुआ था। इस वजह से लक्ष्मी की पूजा की जाती है। जबकि कई लोग ये कहते हैं कि कार्तिक मास की पहली अमावस्या ही नई शुरुआत और नव निर्माण का समय होता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि दिवाली के दिन कई राक्षसों का अंत हुआ था, जिसमें नरकासुर, बली आदि शामिल हैं। इसलिए दिवाली को अच्छा संकेत माना जाता है और समृद्धि के देवी यानी लक्ष्मी को पूजा जाता है।
हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन विशेष रूप से हनुमान जी से जुड़ा हुआ है। यह दिन उनके भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना करने के लिए निर्धारित किया गया है।
साल 2025 की पहली गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी से प्रारंभ हो रही है। माघ मास में पड़ने के कारण यह गुप्त नवरात्रि बेहद खास होती है। इस बार माघ मास में महाकुंभ भी है। ऐसे में इस गुप्त नवरात्रि का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।
हिंदू धर्म में बुधवार का दिन विशेष रूप से भगवान गणेश को समर्पित है। गणेश जी को विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता माना जाता है, और बुधवार को उनका पूजन विशेष फलदायी माना जाता है।
सनातन हिंदू धर्म में विभिन्न त्योहार मनाए जाते हैं। नवरात्रि भी इन्हीं में से एक है। एक साल में 4 बार नवरात्रि मनाई जाती है। इनमें से 2 नवरात्रि प्रत्यक्ष और 2 गुप्त मानी जाती हैं।