Logo

तंत्र साधना के लिए मशहूर है ये अखाड़ा

तंत्र साधना के लिए मशहूर है ये अखाड़ा

पंचाग्नि अखाड़े में सिर्फ ब्राह्मणों को दी दीक्षा, तंत्र साधना से है इसका गहरा संबंध; जानें इससे जुड़ी रोचक बातें


पंचाग्नि अखाड़ा शैव संप्रदाय के सबसे प्राचीन अखाड़ों में से एक है। इसकी स्थापना 1136 ईस्वी में हुई थी। वर्तमान में इसका मुख्य केंद्र वाराणसी में स्थित है। वहीं इसकी शाखाएं हरिद्वार, इलाहाबाद, उज्जैन, नासिक और जूनागढ़ में है। पंचाग्नि अखाड़े की इष्ट देवी गायत्री हैं। 

इस अखाड़े की खास बात है कि इसमें सिर्फ ब्रह्मचारी ब्राह्मण ही शिक्षा ले सकते हैं। इसके अलावा अखाड़े के साधु संत तंत्र साधना से भी जुड़े होते है, जो इसे बाकी अखाड़ों से अलग बनाता है। अखाड़ा शैक्षणिक गतिविधियों को भी बहुत महत्व देता है। चलिए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।


ब्राह्मणों को दी जाती है दीक्षा 


पंचाग्नि अखाड़े द्वारा सिर्फ ब्राह्मणों को दीक्षा देने के कई कारण है। सबसे अहम कारण है कि ब्राह्मणों को शैव संप्रदाय में अहम स्थान दिया गया है। इसके अलावा वे  उच्च धार्मिक और आध्यात्मिक शिक्षाओं के लिए तैयार होते हैं। इस कारण पंचाग्नि अखाड़ा में दीक्षा प्राप्त करने का अधिकार विशेष रूप से ब्राह्मणों तक सीमित रहता है। ब्राह्मण जाति को तंत्र और शैव परंपराओं का "धारक" और "रक्षक" भी माना जाता है। वहीं कहते हैं कि तंत्र साधना के दौरान जो ऊर्जा निकलती है, उसे ब्राह्मण ही नियंत्रित कर पाते हैं। 


तंत्र साधना से पंचाग्नि का संबंध  


"पंचाग्नि" का अर्थ है "पांच अग्नियां," जिसका विशेष रूप से पंचाग्नि साधना के संदर्भ में प्रयोग किया जाता है। यह शैव परंपरा को मानने वाले पंचाग्नि अखाड़े की साधना विधि है। इसके माध्यम से साधक अपने शारीरिक, मानसिक, और आत्मिक शुद्धिकरण की प्रक्रिया को अंजाम देते हैं। यह साधना तंत्र, योग, और आध्यात्मिक शक्ति की प्राप्ति से जुड़ी होती है।


कैसे होती है पंचाग्नि साधना?


पंचाग्नि साधना में चार अग्नियाँ चार दिशाओं (उत्तर, दक्षिण, पश्चिम, पूर्व) में स्थापित की जाती हैं। यह चार अग्नियाँ साधक के चारों ओर स्थित होती हैं और उनके शारीरिक और मानसिक शुद्धि में मदद करती हैं। इसका संबंध तांत्रिक साधना से भी है, जिसका इस्तेमाल कर अग्नियों के बीच बैठकर साधक ध्यान करते हैं।


पंचाग्नि साधना का उद्देश्य 


पंचाग्नि साधना की मदद से  साधक आत्मज्ञान प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर होते हैं। यह साधना उन्हें अपने भीतर की दिव्य शक्तियों से जुड़ने और आत्मा का साक्षात्कार करने का मौका देती है।इसके जरिए साधक अपने भीतर के अंधकार और बुराइयों को जलाने का प्रयास करते हैं। पंचाग्नि न केवल एक साधना विधि है, बल्कि यह एक ऊर्जा का स्रोत भी है। 


........................................................................................................
कर्क करियर राशिफल 2025

2025 के शुरुआती महीनों में बृहस्पति का गोचर कर्क राशि के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। आय के कई नए स्त्रोत बनेंगे जिसके चलते आपकी इनकम बढ़ेगी।

सिंह करियर राशिफल 2025

साल 2025 की शुरुआत में, सिंह राशि के जातकों को अपने संतान पक्ष से अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही कार्य क्षेत्र में भी उन्नति के योग बन रहे हैं।

कन्या करियर राशिफल 2025

साल 2025, कन्या राशि के जातकों के लिए काम और कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा। इस साल आप धन की बचत करने में भी सफल रहेंगे। साथ ही आपको सम्मान की भी प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक करियर राशिफल 2025

साल 2025, वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए नई उपलब्धियां लेकर आएगा। जो लोग विदेश में पढ़ाई या नौकरी का सपना देख रहे हैं, उन्हें इस वर्ष अच्छे अवसर मिलेंगे।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang