Logo

सपनों का अर्थ क्या होता है

सपनों का अर्थ क्या होता है

लोगों को कभी नहीं आते ये विचित्र सपनें, अगर आएं तो यह होता है इनका मतलब 


सपनों की दुनिया बहुत विचित्र है। हमारे धार्मिक ग्रंथों से लेकर आज के विज्ञान तक में सपनों को समझने और उनके बारे में जानकारी देने की कोशिश की गई है। लेकिन सपनों का रहस्य आज भी एक रहस्य ही बना हुआ है। सपनों को लेकर सही अंदाजा लगाना जरा मुश्किल है। इनसे जुड़े कई सवाल हैं जिनके जवाब खोजना फिलहाल बाकी है। 


सपनों को समझना सरल नहीं है। जहां एक ओर सपनों को लेकर विज्ञान और धर्म दोनों कहते हैं कि यह हो चुकी घटनाओं और हमारी याददाश्त से उपजी कल्पना का परिणाम होते हैं, वहीं यह भी कहा जाता है सपने व्यक्ति को भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत भी देते हैं। कुछ सपने शुभ और कुछ सपने अशुभ फल देने वाले होते हैं। 


इस बारे में स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे सपनों का जिक्र है जो आपको भविष्य का अंदाजा लगाने में मदद करते हैं या जो आपको अच्छे और बुरे समय का संकेत दे सकते है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में कुछ चीजों का दिखाई देना बहुत ही शुभ होता है। तो चलिए भक्त वत्सल के इस खास लेख में करते हैं सपनों की दुनिया की सैर।


1) यदि आप सपने में खुद को दूध से स्नान करते देखते हैं तो यह बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको  बड़ा धन लाभ हो सकता है। यह सपना आपके अच्छे भविष्य और करियर में तरक्की का भी संकेत देते हैं।


2) स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में कमल का फूल दिखाई देता है तो आपके जीवन में मां लक्ष्मी का आगमन होने जा रहा है और आप उनके कृपा पात्र बन सकते हैं। ऐसे सपने का अर्थ है कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और जल्द ही आपकी आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा। यह सपने आपकी इनकम के अन्य स्रोत के पैदा होने का भी संकेत देते हैं।


3) इसी तरह अगर सपने में बारिश होती दिखाई देती है तो इस बारे में भी स्वप्न शास्त्र में इसे धन-लाभ से जोड़कर बताया गया है। यह सपना बहुत शुभ और धनवान बनाने वाला माना गया है। यह अचानक धन लाभ और पुराने निवेश से लाभ मिलने का संकेत भी है । स्वप्न में बारिश का दिखना आपके जीवन में प्रेम प्रसंग की शुरुआत का भी संकेत माना गया है। 


4) इसी क्रम में यदि आपको सपने में अच्छा-अच्छा स्वादिष्ट और विविध प्रकार का खाना दिखाई देता है और आप उसका आनंद ले रहे दिखाई देते हैं तो इसे आपके अच्छे समय की शुरुआत से जोड़ कर देखा गया है ‌ स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह के सपने आपके अच्छे समय शुरू होने का संकेत हैं। इस तरह का सपना धन लाभ, शुभ समाचार और जीवन में सुख और शांति के आगमन का इशारा भी करते हैं।


........................................................................................................
राम धुन लागि (Ram Dhun Lagi)

राम धुन लागि श्री राम धुन लागि,
मन हमारा हुआ,

राम दीवाना हो मस्ताना, झूमे देखो बजरंगबली (Ram Diwana Ho Mastana Jhoome Dekho Bajrangbali)

राम दीवाना हो मस्ताना,
झूमे देखो बजरंगबली,

रम गयी माँ मेरे रोम रोम में (Ram Gayi Maa Mere Rom Rom Main)

रम गयी माँ मेरे रोम रोम में,
रम गयी माँ मेरे रोम रोम में

राम जन्मभूमि पर जाकर, जीत के दीप जलाएंगे (Ram Janmabhoomi Par Jakar Jeet Ke Deep Jalayenge)

राम जन्मभूमि पर जाकर,
जीत के दीप जलाएंगे,

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang