Logo

9 September 2025 Rashifal (9 सितंबर 2025 राशिफल)

9 September 2025 Rashifal (9 सितंबर 2025 राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 9 September 2025: इन राशियों की मेहनत रंग लाएगी, खुलेंगे सफलता के नए रास्ते, जानें 9 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 9 September 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 9 सितंबर 2025 को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। नक्षत्र की बात करें तो उत्तरा भाद्रपद रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 9 सितंबर का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपकी सराहना करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। निवेश से जुड़ा कोई फैसला फायदेमंद रहेगा। 

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

वृषभ आज का राशिफल

आज आपको आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। खर्च अधिक हो सकता है। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। 

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : हनुमान मंदिर में लाल ध्वजा चढ़ाएं।

मिथुन आज का राशिफल

आज का दिन व्यस्त रहेगा। कार्यस्थल पर मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। 

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : मसूर की दाल और लाल फूल हनुमान जी को अर्पित करें।

कर्क आज का राशिफल

आज का दिन सुखद रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।

सिंह आज का राशिफल

आज कामकाज को लेकर तनाव रह सकता है। अनावश्यक क्रोध से बचें। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। शाम का समय मित्रों संग अच्छा बीतेगा। 

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : सुनहरा
  • आज का उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या आज का राशिफल

आज भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कारोबार में लाभ होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात खुशी देगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : हनुमान जी को गुलाब के फूल चढ़ाएं। 

तुला आज का राशिफल

आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापारियों को विशेष लाभ होगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : हनुमान जी को बूंदी का भोग चढ़ाएं।

वृश्चिक आज का राशिफल

आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सहयोग मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। 

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : हल्का पीला
  • आज का उपाय : हनुमान जी को लाल कपड़े में गुड़ और चना बांधकर अर्पित करें।

धनु आज का राशिफल

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : हनुमान मंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाएं।

मकर आज का राशिफल

आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद लाभ देगा। 

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : ब्लू
  • आज का उपाय : हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

कुंभ आज का राशिफल

आज सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। करियर में प्रगति होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। 

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : हनुमान जी को गुड़ और केले का भोग लगाएं।

मीन आज का राशिफल

आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। संतान पक्ष से संतोष मिलेगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : हनुमान मंदिर जाकर कीर्तन करें।
........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang