Logo

श्री अन्नपूर्णा मंदिर, मेरठ, उत्तर प्रदेश

श्री अन्नपूर्णा मंदिर, मेरठ, उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य, भोजन और मानव सेवा के लिए प्रसिद्ध है मेरठ का ये अन्नपूर्णा मंदिर 


श्री अन्नपूर्णा मंदिर मेरठ में एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जो देवी अन्नपूर्णा को समर्पित है। यह मंदिर भक्तों के बीच विशेष आस्था का केंद्र है और यहां भक्तो का हमेशा तांता लगा रहता है। श्री अन्नपूर्णा मंदिर का मुख्य उद्देश्य जन-साधारण मानव की निस्वार्थ सेवा है, इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यहां हर दिन लगभग 150 से 200 व्यक्तियों को बिना किसी भेदभाव के भर पेट प्रसाद रूप में भोजन कराया जाता है। 


अन्नपूर्णा मंदिर का निर्माण


श्री अन्नपूर्णा मंदिर में संत डोंगरे महाराज ने 1988 में मां अन्नपूर्णा ट्रस्ट की शुरुआत की थी। उस समय 50 गरीब लोगों को भोजन कराकर इस मंदिर की शुरुआत की गई थी। 1994 में स्वामी कल्याण देव ने यहां छोटी मूर्ति स्थापित की थी। 2003 में दिव्यानंद महाराज ने बड़ी मूर्ति की स्थापना की थी। यहां रोजाना दो सौ से अधिक लोग भोजन करते हैं।


मानव कल्याण के लिए लगते हैं कैंप


यहां गरीब कन्याओं की शादी, लड़की दिखाने के लिए कमरों की व्यवस्था और मानव कल्याण हेतु चिकित्सा कैंप लगाए जाते हैं। मंदिर द्वारा संचालित हॉस्पिटल आम जनता के लाभ हेतु समय-समय पर आंख परीक्षण व ऑपरेशन, हार्ट की जांच, मोटापे की जांच, हड्डियों में कैल्शियम की जांच, दांतों की जांच, शुगर जांच, रक्तदान, नाक-कान-गला तथा मूक बधिरों की स्वास्थ्य जांच आदि कैंप लगाए जाते हैं।


अन्नपूर्णा मंदिर कैसे पहुंचे


हवाई मार्ग - यहां के लिए निकटतम हवाई अड्डा दिल्ली का इंदिरा गांधी एयरपोर्ट है, जो लगभग 80 किमी दूर है। वहां से मेरठ के लिए टैक्सी सुविधा उपलब्ध है।


रेल मार्ग - यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन मेरठ है। स्टेशन से आप स्थानीय परिवहन के द्वारा मंदिर पहुंच सकते हैं।


सड़क मार्ग - मेरठ शहर के विभिन्न हिस्सों से यहां पहुंचने के लिए ऑटो, टैक्सी या बस का उपयोग किया जा सकता है।


मंदिर का समय- सुबह 5.30 बजे से रात 10 बजे तक।

........................................................................................................
7 March 2025 Panchang (7 मार्च 2025 का पंचांग)

पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। वहीं आज शुक्रवार का दिन है। इस तिथि पर म्रृगशीर्षा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है। वहीं चंद्रमा मिथुन राशि में संचार कर रहे हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं।

8 March 2025 Panchang (8 मार्च 2025 का पंचांग)

पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। वहीं आज शनिवार का दिन है। इस तिथि पर आद्रा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है। वहीं चंद्रमा मिथुन राशि में हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं।

9 March 2025 Panchang (9 मार्च 2025 का पंचांग)

पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। वहीं आज दशमी का दिन है। इस तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है।

2025 में गोवर्धन पूजा कब मनाई जाएगी

गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है। यह एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो दीवाली के बाद मनाया जाता है। इस दिन को भगवान कृष्ण द्वारा इंद्र देवता को पराजित करने की स्मृति में मनाया जाता है।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang