Logo

मां वैष्णो दरबार, दिल्ली

मां वैष्णो दरबार, दिल्ली

दिल्ली के मयूर विहार में स्थित है मां वैष्णो दरबार, पिंडी के रुप में विराजमान हैं माता


मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। आप दिल्ली में भी प्राचीन गुफा और मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं। हर कोई मां वैष्णो की यात्रा जीवन में एक बार जरूर करना चाहता है। त्रिकूट पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग जम्मू के कटरा पहुंचते हैं। यहां पर गर्भ गृह मां महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती पिंडी के रूप में विराजमान हैं। फिलहाल अगर आपको देखना है कि माता वैष्णो देवी के मंदिर की गुफा का स्वरूप कैसा है और मां त्रिकुटा के दर्शन करने हैं। तो दिल्ली में ही आपकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। 



मंदिर की विशेषता 


एक मंदिर दिल्ली में भी स्थित है, जिसका नाम है नीलम माता वैष्णो मंदिर। यहां देवी मां की एक बड़ी सी प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां की खासियत है कि आप मां वैष्णो देवी के पिंडी स्वरुप के दर्शन भी कर सकते हैं।  जिसे वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है और यहां पर आपको प्राचीन गुफा में भी जाने का अनुभव होगा। इस मंदिर के दर्शन करने से आपको काफी सुकून और शांति महसूस होगी। 



कैसे पहुंचे मंदिर 


नीलम माता वैष्णो मंदिर जाने के लिए आपको मयूर विहार फेज 2 जाना होगा। यहां की नजदीकी मेट्रो स्टेशन ईस्ट विनोद नगर है।  वहां से आप ग्रामीण सेवा, बैटरी रिक्शा या ऑटो से नीलम माता रोड पहुंच सकते हैं। ये मंदिर यहां  काफी मशहूर है। 



समय 


नीलम माता वैष्णो मंदिर में दर्शन करने जाना चाहते है तो दोपहर 12 बजे से पहले और शाम 5 बजे से 7: 30 बजे तक जा सकते हैं। 12 से 4 के बीच में मंदिर के कपाट बंद होते हैं।


........................................................................................................
यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang