Dhanteras 2025 Kharidari Upay: धनतेरस का त्योहार देवी लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर महाराज और भगवान धन्वंतरि को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शुभ चीजों को खरीदने से धन-संपत्ति और सौभाग्य का आगमन होता है। इस वर्ष धनतेरस 18 अक्टूबर, शनिवार के दिन पड़ रही है। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे खरीदारी का महत्व और बढ़ जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि कुछ विशेष वस्तुओं की खरीद मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय होती है। आइए जानते हैं धनतेरस पर खरीदने वाली वे 5 चीजें और उनके महत्व।
धनतेरस पर सोना या चांदी खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। यह न केवल धन का प्रतीक है, बल्कि देवी लक्ष्मी की कृपा का भी प्रतीक है। चांदी-सोने के आभूषण, बर्तन या सिक्के खरीदने से घर में समृद्धि आती है।
भगवान धनवंतरी के जन्म दिवस के कारण धनतेरस पर बर्तन खरीदना परंपरा का हिस्सा है। कहा जाता है कि धनतेरस पर स्टील, तांबे और पीतल के बर्तन खरीदने से अत्यंत लाभ होता है। उन बर्तनों में मिठाई लाना शुभ माना जाता है क्योंकि यह घर में खुशी और मिठास लाने का प्रतीक है।
धनतेरस पर नए कपड़े और घरेलू सामान खरीदने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। खासकर पीले या लाल रंग के कपड़े खरीदने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
धनतेरस का दिन नए वाहन खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो परिवहन से संबंधित व्यवसाय में हैं, क्योंकि इस दिन वाहन खरीदने से दुर्घटनाओं से सुरक्षा मिलती है।
धनतेरस का दिन भगवान कुबेर, धन्वंतरि तथा देवी लक्ष्मी को समर्पित है, इसलिए इस दिन इनकी मूर्तियों को खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही, इन मूर्तियों को घर या कार्यस्थल पर स्थापित कर विधिवत पूजन करने से आरोग्य, धन और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।