Logo

मार्च 2026 हिंदू कैलेंडर

मार्च 2026 हिंदू कैलेंडर
मार्च 2026 का महीना हिंदू धर्म में व्रत, त्योहार और आध्यात्मिक साधना की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महीने होली, रंगपंचमी, राम नवमी, कामदा एकादशी, गणगौर जैसे प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। देशभर में भक्तजन इन पावन अवसरों पर पूजा-अर्चना, व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं। मार्च 2026 के व्रत-त्योहारों की पूरी सूची, तिथियां, धार्मिक महत्व और ग्रह गोचर की जानकारी के लिए आइए जानते हैं मार्च 2026 का संपूर्ण कैलेंडर।

मार्च 2026 में आने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट यहां पढ़ें

  • 1 मार्च 2026 - रवि प्रदोष व्रत 
  • 2 मार्च 2026 - फाल्गुन चौमासी चौदस 
  • 3 मार्च 2026 - होलिका दहन, वसंत पूर्णिमा, लक्ष्मी जयंती, चन्द्र ग्रहण *पूर्ण, फाल्गुन पूर्णिमा 
  • 4 मार्च 2026 - चैत्र प्रारंभ, होली 
  • 5 मार्च 2026 - भाई दूज 
  • 6 मार्च 2026 - भालचन्द्र संकष्टी 
  • 8 मार्च 2026 - रंग पंचमी 
  • 10 मार्च 2026 - शीतला सप्तमी 
  • 11 मार्च 2026 - शीतला अष्टमी, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 
  • 15 मार्च 2026 - कृष्ण नृसिंह द्वादशी, मीन संक्रांति, पापमोचनी एकादशी 
  • 16 मार्च 2026 - सोम प्रदोष व्रत 
  • 17 मार्च 2026 - मासिक शिवरात्रि 
  • 18 मार्च 2026 - दर्श अमावस्या 
  • 19 मार्च 2026 - गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, चैत्र अमावस्या 
  • 20 मार्च 2026 - झूलेलाल जयंती, चंद्र दर्शन 
  • 21 मार्च 2026 - मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर 
  • 22 मार्च 2026 - वासुदेव चतुर्थी 
  • 23 मार्च 2026 - लक्ष्मी पंचमी, मासिक कार्तिगाई 
  • 24 मार्च 2026 - यमुना छठ, स्कन्द षष्ठी 
  • 26 मार्च 2026 - राम नवमी, महातारा जयंती, अशोक अष्टमी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी 
  • 27 मार्च 2026 - राम नवमी (इस्कॉन), स्वामीनारायण जयन्ती 
  • 29 मार्च 2026 - कामदा एकादशी, वामन द्वादशी 
  • 30 मार्च 2026 - सोम प्रदोष व्रत 
  • 31 मार्च 2026 - महावीर स्वामी जयंती

मार्च 2026 में ग्रहों का गोचर

मार्च 2026 में ग्रहों की स्थिति काफी खास रहने वाली है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर होंगे, जो विभिन्न राशियों पर प्रभाव डालेंगे।

  • शुक्र मीन राशि में प्रवेश- 2 मार्च 2026 सुबह 01:01 मिनट पर 
  • सूर्य का मीन राशि में प्रवेश- 15 मार्च 2026 को सुबह 01:08 मिनट पर 
  • शुक्र का मेष राशि में प्रवेश 26 मार्च 2026 को सुबह 05:13 मिनट पर 
........................................................................................................
यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang