February Hindu Calendar 2026: महाशिवरात्रि से होलाष्टक तक, यहां देखें फरवरी 2026 का त्योहार कैलेंडर
फरवरी 2026 का महीना हिंदू धर्म में व्रत, त्योहार और आध्यात्मिक साधना की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महीने वमाघ पूर्णिमा, विजया एकादशी, जानकी जयंती, महाशिवरात्रि, सूर्य ग्रहण, आमलकी एकादशी से लेकर होलाष्टक जैसे प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। देशभर में भक्तजन इन पावन अवसरों पर पूजा-अर्चना, व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं। फरवरी 2026 के व्रत-त्योहारों की पूरी सूची, तिथियां, धार्मिक महत्व और ग्रह गोचर की जानकारी के लिए आइए जानते हैं फरवरी 2026 का संपूर्ण कैलेंडर।
फरवरी 2026 में आने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट यहां पढ़ें
- 1 फरवरी 2026 - गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती, थाई पूसम, माघ पूर्णिमा व्रत, माघ पूर्णिमा
- 2 फरवरी 2026 - फाल्गुन प्रारंभ
- 5 फरवरी 2026 - द्विजप्रिय संकष्टी
- 7 फरवरी 2026 - यशोदा जयंती
- 8 फरवरी 2026 - भानु सप्तमी, शबरी जयंती
- 9 फरवरी 2026 - जानकी जयंती, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
- 13 फरवरी 2026 - कृष्ण भीष्म द्वादशी, कुम्भ संक्रांति, विजया एकादशी
- 14 फरवरी 2026 - शनि त्रयोदशी, शनि प्रदोष व्रत
- 15 फरवरी 2026 - महा शिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि
- 17 फरवरी 2026 - सूर्य ग्रहण, दर्श अमावस्या, फाल्गुन अमावस्या और द्वापर युग दिवस
- 18 फरवरी 2026 - चन्द्र दर्शन
- 19 फरवरी 2026 - फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती
- 21 फरवरी 2026 - ढुण्ढिराज चतुर्थी
- 22 फरवरी 2026 - स्कंद षष्ठी
- 23 फरवरी 2026 - मासिक कार्तिगाई
- 24 फरवरी 2026 - होलाष्टक शुरू, मासिक दुर्गाष्टमी
- 27 फरवरी 2026 - आमलकी एकादशी
- 28 फरवरी 2026 - नृसिंह द्वादशी
फरवरी 2026 में ग्रहों का गोचर
फरवरी 2025 में ग्रहों की स्थिति काफी खास रहने वाली है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर होंगे, जो विभिन्न राशियों पर प्रभाव डालेंगे।
- बुध गोचर - बुद्धि, संवाद और व्यापार के कारक ग्रह बुध 3 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। बुध का यह परिवर्तन सोचने-समझने की क्षमता, निर्णय शक्ति और कारोबार से जुड़े मामलों में सकारात्मक असर डाल सकता है।
- शुक्र गोचर - सुख, प्रेम और ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र 6 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का यह गोचर प्रेम संबंधों, वैवाहिक जीवन और रचनात्मक क्षेत्रों में अनुकूल परिणाम देने वाला माना जा रहा है।
- सूर्य गोचर - सूर्य ग्रह 13 फरवरी 2026 को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में संचार करेंगे। सूर्य का यह परिवर्तन करियर, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में प्रभाव डालेगा।
- मंगल गोचर - ऊर्जा और साहस के प्रतीक ग्रह मंगल 23 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर कार्यक्षमता, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ा सकता है।