Logo

गणेश चतुर्थी पर खरीदी के शुभ मुहूर्त

गणेश चतुर्थी पर खरीदी के शुभ मुहूर्त

Ganesh Chaturthi Shubh Muhurat: गणेश चतुर्थी पर वाहन, घर खरीदने के लिए बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है, जिन्हें विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य देवता कहा जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025, बुधवार को पड़ रही है। दस दिनों तक चलने वाला यह पर्व केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। घर-घर में बप्पा का आगमन होता है और भक्त पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

इस वर्ष गणेश उत्सव पर वाहन, घर और संपत्ति की खरीदारी के लिए विशेष शुभ संयोग बन रहे हैं। मान्यता है कि बप्पा के पूजन के दौरान खरीदी गई वस्तुएं लंबे समय तक घर में सुख-समृद्धि और मंगल का कारण बनती हैं।

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

गणेश चतुर्थी के दिन से लेकर गणेशोत्सव के कई दिनों तक वाहन खरीदना विशेष शुभ रहेगा।

  • 27 अगस्त (गणेश चतुर्थी): दोपहर 3:44 बजे से अगले दिन सुबह 5:57 बजे तक वाहन खरीदना मंगलकारी रहेगा।
  • 28 अगस्त (ऋषि पंचमी): सुबह 5:57 बजे से अगले दिन 29 अगस्त सुबह 5:58 बजे तक शुभ समय रहेगा।
  • 29 अगस्त: सुबह 5:58 से 11:38 बजे तक शुभ मुहूर्त।
  • 31 अगस्त: सुबह 5:59 से शाम 5:27 बजे तक उत्तम समय।
  • 5 सितंबर: सुबह 6:01 बजे से 6 सितंबर सुबह 3:12 बजे तक वाहन खरीदने के लिए दुर्लभ संयोग बन रहा है।

घर और संपत्ति खरीदने का मुहूर्त

गणेशोत्सव के दौरान नया घर, फ्लैट, जमीन या संपत्ति खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस बार खासतौर पर गणपति की स्थापना के बाद खरीदी गई संपत्ति पर उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।

29 अगस्त सुबह 11:38 बजे से लेकर 30 अगस्त सुबह 5:58 बजे तक घर या संपत्ति खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा।

गणेश उत्सव में खरीदारी का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश की पूजा के बिना कोई भी शुभ कार्य सफल नहीं होता। यही कारण है कि विवाह, गृह प्रवेश, व्यापार, नई संपत्ति या वाहन की खरीदारी जैसे सभी कार्य गणपति पूजन के बाद ही आरंभ किए जाते हैं। गणेशोत्सव के दौरान बप्पा घर-घर में विराजमान होते हैं। ऐसे में इस अवधि में की गई खरीदारी पर भगवान गणेश का विशेष आशीर्वाद माना जाता है।

कहा जाता है कि इस दौरान खरीदी गई वस्तुओं पर मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है, जिससे घर में धन-धान्य और समृद्धि आती है। यही कारण है कि लोग इस पावन पर्व पर वाहन, मकान, ज्वैलरी, सोना-चांदी और प्रॉपर्टी में निवेश करना शुभ मानते हैं।

........................................................................................................

संबंधित लेख

HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang