Logo

22 फरवरी 2025 का पंचांग

22 फरवरी 2025 का पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 22 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


Aaj Ka Panchang 22 February 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। वहीं आज शनिवार का दिन है। इस तिथि पर ज्येष्ठ नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा धनु राशि में मौजूद हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज गुरुवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से लेकर 01 बजकर 03 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 11 बजकर 14 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन शनिदेव  की पूजा विधिवत रूप से करें। शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज शनिवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 



आज का पंचांग 22 फरवरी 2025


  • तिथि - फाल्गुन माह की दशमी तिथि
  • नक्षत्र - ज्येष्ठ नक्षत्र
  • दिन/वार - शनिवार
  • योग - हर्षण योग
  • करण -  गर और वणिज



सूर्य-चंद्र गोचर 22 फरवरी 2025



चंद्र देव 22 फरवरी को वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जिनकी कृपा से व्यक्ति को पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का लाभ मिलता है।


तुला राशि- तुला राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा रहेगी। उनकी कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा और कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। चंद्र देव की कृपा प्राप्त करने के लिए सफेद चीजों का दान करना शुभ माना गया है। इससे आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको एक नया पार्टनर मिल सकता है जिसके साथ मिलकर आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है और कारोबार में तेजी आएगी।


मकर राशि- चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि वालों को कई तरह के लाभ मिलेंगे। इस राशि पर मंगल देव की विशेष कृपा है, जिससे जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और सभी बिगड़े काम बनेंगे। चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, जिससे जीवन में बड़ा बदलाव होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा और उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। बड़े भाई से प्यार और स्नेह मिलेगा।



सूर्य और चंद्रमा का समय


सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 57 मिनट से लेकर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 22 मिनट तक

चंद्रोदय -  शाम 05 बजकर 20 मिनट से लेकर

चंद्रास्त - 23 फरवरी को सुबह 11 बजकर 05 मिनट तक



आज का शुभ मुहूर्त और योग 22 फरवरी 2025


सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 54 मिनट से लेकर अगले दिन शाम 03 बजकर 54 मिनट तक।

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 13  मिनट तक।

अमृत काल - सुबह 08 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 56 मिनट तक।

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से लेकर 01 बजकर 03 मिनट तक

विजय मुहूर्त -  देर रात 02 बजकर 28  मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 13 मिनट तक।

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 14 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 39 मिनट तक।

निशिता मुहूर्त - रात 12 बजकर 09 मिनट से लेकर रात 01 बजकर 02 मिनट तक।

संध्या मुहूर्त - शाम 6 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 21 मिनट तक।



आज का अशुभ मुहूर्त 22 फरवरी 2025   


  • राहु काल - सुबह 09 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 11 बजकर 14 मिनट तक
  • गुलिक काल - सुबह 06 बजकर 53 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 39 मिनट तक।
  • यमगंड -  दोपहर 02 बजे से लेकर 03 बजकर 25 मिनट तक।
  • दिशाशूल - पूर्व दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त -  सुबह 06 बजकर 53 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 39 मिनट तक।



पर्व और त्योहार 22 फरवरी 2025


  • 22 फरवरी 2025 व्रत - शनिवार व्रत



आज का उपाय 22 फरवरी 2025


22 फरवरी को ज्येष्ठ नक्षत्र और हर्षण योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा धनु राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। आज शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करें। इस दिन व्रत जरूर रखें। इससे व्यक्ति की कुंडली में स्थित शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है।


22 फरवरी 2025 आज के पंचांग का महत्व


आज ज्येष्ठ नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। आज शनिवार है, जो शनिदेव को समर्पित है। आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज के दिन आप किसी नए काम की शुरुआत न करें। आज पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें। 


........................................................................................................
पहली बार गणगौर व्रत कैसे करें

गणगौर व्रत हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह व्रत मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है, इसे विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करती हैं।

सुहागिनों के लिए क्यों खास है गणगौर

गणगौर व्रत भारतीय संस्कृति में स्त्रियों की श्रद्धा, प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व विशेष रूप से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

गणगौर व्रत 2025 कब है

गणगौर व्रत हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।

गणगौर पर कुंवारी कन्याओं के लिए उपाय

गणगौर व्रत हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है, यह व्रत चैत्र शुक्ल तृतीया को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए रखा जाता है।

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang