Aaj Ka Panchang 28 February 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। वहीं आज शुक्रवार का दिन है। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज शुक्रवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 16 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल सुबह 11 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा विधि रूप से करें। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज शुक्रवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नौ ग्रहों का विशेष महत्व है और इनका प्रभाव 12 राशियों पर भिन्न-भिन्न प्रकार से पड़ता है। चंद्रमा, जो मन, स्त्री, मस्तिष्क और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है, सबसे तेज गति से गोचर करने वाला ग्रह माना जाता है। यह लगभग सवा दो दिनों तक एक राशि में और एक दिन तक एक नक्षत्र में रहता है। 28 फरवरी को, यह देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिससे तीन राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के प्रभाव पड़ने की संभावना है।
28 फरवरी को शतभिषा नक्षत्र और सिद्ध योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। आज शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने से लाभ हो सकता है। साथ ही व्यक्ति को धन संबंधित समस्याएं भी दूर हो सकती है। आज देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सफेद फूल, जैसे कि कमल या चमेली, अर्पित करें।
श्री सूक्त का पाठ करें या सुनें।
आज जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र या मिठाई दान करें।
आज शतभिषा नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने से लाभ हो सकता है। आपको बता दें, शुक्र को सुख, समृद्धि, और प्रेम का ग्रह माना जाता है, और इस दिन विशेष रूप से विवाह, प्रेम संबंध और व्यापार में सफलता के लिए शुभ माना जाता है। अगर आप धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आज शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से करें।
प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मां दुर्गा को समर्पित है। इस शुभ तिथि पर जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा-भक्ति की जाती है। साथ ही अष्टमी का व्रत रखा जाता है।
पंचांग के अनुसार, हर महीने में दो एकादशी पड़ती हैं और साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। इन सभी एकादशी तिथियों का विशेष महत्व होता है।
फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी पर आमलकी एकादशी का व्रत किया जाता है। इस तिथि पर भगवान विष्णु के साथ-साथ आंवले के पेड़ की पूजा का भी विशेष महत्व है।
फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी के अलावा आंवला एकादशी के नाम से जाना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन आंवले पेड़ की उत्तपति हुई थी।