भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गौरी पुत्र गणेश का जन्म हुआ था। हर साल इसी तिथि पर गणेश जी पृथ्वी पर भक्तों के बीच विराजमान होते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा की जाती है। सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है। यह पर्व 10 दिनों तक मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन गणेश उत्सव की शुरुआत होती है, और अनंत चतुर्दशी के दिन इस पर्व का समापन होता है।
इस दौरान लोग अपने घरों में गणपति जी की स्थापना करते हैं और विधि-विधान से नौ दिनों तक उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। 10 दिनों तक गणपति की सेवा और पूजा करने से भक्तों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
नए साल 2025 में कुल 25 चतुर्थी व्रत होंगे। चतुर्थी तिथि के अधिपति देव भगवान गणेश हैं। इस दिन व्रत रखकर गणपति बप्पा की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाता है, जिसमें रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य देने का विधान है। वहीं, हर माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है, लेकिन इस दिन चंद्रमा के दर्शन वर्जित होते हैं, क्योंकि मान्यता है कि चंद्र दर्शन से मिथ्या कलंक लग सकता है।
साल 2025, कन्या राशि के जातकों के लिए काम और कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा। इस साल आप धन की बचत करने में भी सफल रहेंगे। साथ ही आपको सम्मान की भी प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
साल 2025, वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए नई उपलब्धियां लेकर आएगा। जो लोग विदेश में पढ़ाई या नौकरी का सपना देख रहे हैं, उन्हें इस वर्ष अच्छे अवसर मिलेंगे।
तुला राशि के जातकों के लिए साल 2025 बहुत कुछ लेकर आ रहा है। नौकरी और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए यह साल बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। हालांकि, साल की शुरुआत तुला राशि वालों के लिए करियर में धीमी प्रगति का संकेत दे रही है।
साल 2025, धनु राशि के जातकों के लिए कई मायनों में अच्छा नहीं होने वाला है। इस साल आपकी माता का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं, अधिक कार्य करने के बाद भी मेहनत का अनुकूल परिणाम नहीं मिलेगा।