Logo

अन्नप्राशन संस्कार शुभ मुहूर्त जून 2025

अन्नप्राशन संस्कार शुभ मुहूर्त जून 2025

June 2025 AnnaPrashan Muhurat: जून में कराना चाहते हैं बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार? यहां जानें शुभ तिथियां, मुहूर्त और नक्षत्र

हिंदू धर्म में सोलह संस्कारों को जीवन के हर महत्वपूर्ण पड़ाव की आध्यात्मिक नींव माना गया है। इनमें से एक है अन्नप्राशन संस्कार, जो शिशु को पहली बार अन्न (ठोस भोजन) देने का विशेष अवसर होता है।

यह संस्कार न केवल बच्चे की शारीरिक पोषण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह परिवार द्वारा दिए गए आशीर्वादों और शुभकामनाओं से भी जुड़ा होता है। वैदिक परंपरा के अनुसार, अन्न को "प्राण" का प्रतीक माना गया है — इसीलिए यह संस्कार अत्यंत शुभ और पवित्र माना गया है।

जून 2025 अन्नप्राशन संस्कार के लिए शुभ तिथियां

पंचांग के अनुसार, जून 2025 में निम्नलिखित तिथियों और मुहूर्तों में अन्नप्राशन संस्कार करना विशेष रूप से शुभ रहेगा:

5 जून 2025, गुरुवार

 शुभ मुहूर्त: सुबह 08:55 बजे से दोपहर 03:40 बजे तक

 शुभ मुहूर्त: शाम 06:10 बजे से रात 10:35 बजे तक

नक्षत्र: हस्त

16 जून 2025, सोमवार

 शुभ मुहूर्त: सुबह 08:08 बजे से शाम 05:20 बजे तक

 नक्षत्र: धनिष्ठा

20 जून 2025, शुक्रवार

 शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:39 बजे से शाम 07:20 बजे तक

 नक्षत्र: रेवती

23 जून 2025, सोमवार

 शुभ मुहूर्त: शाम 04:58 बजे से रात 10:35 बजे तक

 नक्षत्र: रोहिणी

26 जून 2025, गुरुवार

 शुभ मुहूर्त: दोपहर 02:28 बजे से शाम 04:40 बजे तक

 शुभ मुहूर्त: शाम 07:06 बजे से रात 10:40 बजे तक

 नक्षत्र: पुनर्वसु

27 जून 2025, शुक्रवार

 शुभ मुहूर्त: सुबह 07:29 बजे से सुबह 09:40 बजे तक

 शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:09 बजे से शाम 06:50 बजे तक

 शुभ मुहूर्त: रात 09:07 बजे से रात 10:40 बजे तक

 नक्षत्र: पुष्य

अन्नप्राशन संस्कार क्यों आवश्यक है?

  • यह बच्चे के जीवन में ठोस भोजन की शुरुआत को दर्शाता है।
  • शिशु की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना के साथ किया जाता है।
  • वैदिक मंत्रों और पूजन विधि के साथ किया गया अन्नप्राशन संस्कार आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है।
  • यह एक पारिवारिक उत्सव भी होता है, जिसमें सभी सदस्य मिलकर बच्चे को आशीर्वाद देते हैं।
  • अन्न को शुद्ध और सात्विक रूप में ग्रहण कराना इस दिन का मुख्य उद्देश्य होता है।

संस्कार के समय ध्यान देने योग्य बातें

  • शिशु की उम्र 6 महीने से अधिक होनी चाहिए और वह आहार लेने में सक्षम हो।
  • मुहूर्त चयन करते समय दिन, तिथि, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति का विशेष ध्यान रखा जाए।
  • पहली बार दिया जाने वाला आहार साफ और शुद्ध होना चाहिए, जैसे कि खीर या दलिया।
  • यह संस्कार मंदिर, घर या तीर्थ स्थल पर परिवार की उपस्थिति में विधिपूर्वक किया जा सकता है।

........................................................................................................
नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है(Naam Meri Radha Rani Ka Jis Jis NeGaya Hai)

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है,
बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है,

कार्तिगाई दीपम उत्सव क्या है

कार्तिगाई दीपम उत्सव दक्षिण भारत के सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जो भगवान कार्तिकेय को समर्पित है।

नाम तेरा दुर्गे मैया हो गया(Naam Tera Durge Maiya Ho Gaya)

नाम तेरा दुर्गे मैया हो गया,
दुर्गुणों का नाश करते करते ॥

कार्तिगाई दीपम उत्सव के शुभ मुहूर्त

दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला कार्तिगाई दीपम उत्सव एक महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार है, जो भगवान कार्तिकेय को समर्पित है।

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang