June 2025 Shubh Muhurat List : जून में किसी भी काम के लिए ये दिन हैं बेहद खास, यहां देखें शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट
जून 2025 में ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति और पंचांग के अनुसार कई ऐसे दिन और समय हैं जो विभिन्न कार्यों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। अगर आप जून के महीने में किसी भी तरह का नया कार्य आरंभ करने की सोच रहे हैं, तो इन शुभ मुहूर्तों को जरूर ध्यान में रखें। सही समय पर किया गया कार्य आपके जीवन को नई दिशा और स्थायित्व प्रदान करता है। आइए जानें जून 2025 के शुभ मुहूर्त और विशेष दिन जो आपके जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों को सफल बना सकते हैं।
शादी मुहूर्त जून 2025
पंचांग के अनुसार, जून 2025 में 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 12, 13 और 14 जून को विवाह के अत्यंत शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। इन सभी तिथियों को ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूलता और योगों के आधार पर विवाह योग्य घोषित किया गया है।
- 3 जून 2025, मंगलवार, शुभ विवाह मुहूर्त: रात 08:04 बजे से 4 जून 2025, सुबह 05:44 बजे तक, नक्षत्र: मघा
- 4 जून 2025, बुधवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 05:44 बजे से दोपहर 01:18 बजे तक, नक्षत्र: मघा
- 5 जून 2025, गुरुवार, शुभ विवाह मुहूर्त: शाम 06:53 बजे से 6 जून 2025, सुबह 05:44 बजे तक, नक्षत्र: हस्त
- 6 जून 2025, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 05:44 बजे से दोपहर 01:29 बजे तक, नक्षत्र: हस्त
- 7 जून 2025, शनिवार, शुभ विवाह मुहूर्त: शाम 07:06 बजे से 8 जून 2025, सुबह 05:44 बजे तक, नक्षत्र: स्वाती
- 8 जून 2025, रविवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 05:44 बजे से दोपहर 12:57 बजे तक, नक्षत्र: स्वाती
- 9 जून 2025, सोमवार, शुभ विवाह मुहूर्त: रात 08:29 बजे से 10 जून 2025, सुबह 05:44 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा
- 12 जून 2025, गुरुवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 06:04 बजे से दोपहर 01:14 बजे तक, नक्षत्र: मूल
- 13 जून 2025, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त: शाम 06:47 बजे से 14 जून 2025, सुबह 05:44 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वाषाढा
- 14 जून 2025, शनिवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 05:44 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वाषाढा
गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त जून 2025
यदि आप जून 2025 में नए घर में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इस महीने केवल दो ही शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। पंचांग के अनुसार, 4 जून और 6 जून को गृह प्रवेश के लिए अत्यंत शुभ तिथि मानी गई है।
- 4 जून 2025, बुधवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: रात 11:54 बजे से 5 जून 2025, सुबह 03:35 बजे तक, नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी
- 6 जून 2025, शुक्रवार, गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह 06:34 बजे से 7 जून 2025, सुबह 04:47 बजे तक, नक्षत्र: चित्रा
अन्नप्राशन संस्कार शुभ मुहूर्त जून 2025
पंचांग के अनुसार, जून 2025 में अन्नप्राशन संस्कार के लिए 5 जून, 16 जून, 20 जून और 23 जून को शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं।
- 5 जून 2025, गुरुवार, मुहूर्त 1: सुबह 08:55 बजे से दोपहर 03:40 बजे तक, मुहूर्त 2: शाम 06:10 बजे से रात 10:35 बजे तक, नक्षत्र: हस्त
- 16 जून 2025, सोमवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 08:08 बजे से शाम 05:20 बजे तक, नक्षत्र:धनिष्ठा
- 20 जून 2025, शनिवार, शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:29 बजे से शाम 07:24 बजे तक
- 23 जून 2025, मंगलवार, शुभ मुहूर्त: शाम 04:53 बजे से रात 10:39 बजे तक
मुंडन संस्कार शुभ मुहूर्त जून 2025
पंचांग के अनुसार, जून 2025 में मुंडन संस्कार के लिए 6 जून, 11 जून, 16 जून और 26 जून को विशेष रूप से शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं।
- 6 जून 2025, शुक्रवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:34 बजे से 7 जून 2025 की सुबह 04:50 बजे तक, नक्षत्र: शुक्र और चित्रा
- 11 जून 2025, बुधवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 05:22 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक
- 16 जून 2025, सोमवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 05:22 बजे से दोपहर 03:34 बजे तक
- 26 जून 2025, गुरुवार, शुभ मुहूर्त: दोपहर 01:27 बजे से 27 जून 2025 की सुबह 05:24 बजे तक
वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त जून 2025
पंचांग के अनुसार, इस माह 5, 6, 8, 15, 16, 20, 23 और 27 जून को ऐसी तिथियां हैं जिन्हें वाहन खरीदने के लिए अत्यंत अनुकूल माना गया है। इन दिनों ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ऐसी होती है जो नए वाहन की खरीदारी में सफलता, सुरक्षा और समृद्धि लाती है।
- 5 जून 2025, गुरुवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 09:15 बजे से दोपहर 01:10 बजे तक, नक्षत्र: हस्त
- 6 जून 2025, शुक्रवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 02:45 बजे तक, नक्षत्र: चित्रा
- 8 जून 2025, रविवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 08:05 बजे से 11:40 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा
- 15 जून 2025, रविवार, शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:20 बजे से शाम 04:10 बजे तक, नक्षत्र: श्रवण
- 16 जून 2025, सोमवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 09:10 बजे से दोपहर 01:50 बजे तक, नक्षत्र: धनिष्ठा
- 20 जून 2025, शुक्रवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 10:45 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद
- 23 जून 2025, सोमवार, शुभ मुहूर्त: दोपहर 01:00 बजे से शाम 05:25 बजे तक, नक्षत्र: अश्विनी
- 27 जून 2025, शुक्रवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 09:35 बजे से दोपहर 01:45 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी
पंचांग के अनुसार 9 जून, 18 जून, 28 जून और 30 जून को नया व्यवसाय शुरू करने के लिए विशेष रूप से शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। इन तिथियों पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सफलता, समृद्धि और स्थायित्व प्रदान करने वाली मानी गई है।
- 9 जून 2025, सोमवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:20 बजे से 08:35 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा
- 18 जून 2025, बुधवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 05:54 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद
- 28 जून 2025, शनिवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:20 बजे से 09:41 बजे तक, नक्षत्र: पुष्य
- 30 जून 2025, सोमवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 09:33 बजे से 11:50 बजे तक, नक्षत्र: मघा
सगाई के लिए शुभ मुहूर्त जून 2025
पंचांग के अनुसार, 2, 6, 9, 12, 15, 19, 22, 25, 28 और 30 जून 2025 को सगाई के लिए शुभ तिथियों के रूप में बताया गया है। इनमें से कुछ तिथियों पर मुहूर्त और नक्षत्र की स्पष्ट जानकारी भी उपलब्ध है।
- 2 जून 2025, सोमवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक, नक्षत्र: रेवती
- 6 जून 2025, शुक्रवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 09:45 बजे से दोपहर12:45 बजे तक, नक्षत्र: अश्विनी
- 9 जून 2025, सोमवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 11:15 बजे से शाम 02:45 बजे तक, नक्षत्र: भरणी
- 12 जून 2025, गुरुवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- 15 जून 2025, रविवार, का दिन पंचांग के अनुसार सगाई के लिए शुभ माना गया ह
- 19 जून 2025, गुरुवार का दिन गुरु ग्रह के कारण विवाह-संबंधी कार्यों के लिए अनुकूल होता है
- 22 जून 2025, रविवार को सूर्यदेव के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ता है
- 25 जून 2025, बुधवार का दिन भी सगाई के लिए शुभ माना गया है
- 28 जून 2025, शनिवार की दोपहर के बाद का समय विशेष कार्यों के लिए शुभ है
- 30 जून 2025, सोमवार, सूर्य देव के प्रभाव से इस दिन कार्य शुभ होगा
पंचांग के अनुसार, 5, 6, 7, 15, 16, 20, 21, 26 और 27 जून 2025 को कर्णवेध संस्कार के लिए शुभ तिथियां मानी गई हैं। इनमें कुछ दिन विशेष नक्षत्र योग के कारण और भी अधिक फलदायी माने गए हैं।
- 5 जून 2025, गुरुवार, मुहूर्त: सुबह 08:51 बजे से दोपहर 03:45 बजे तक, नक्षत्र: हस्त, तिथि: द्वादशी
- 6 जून 2025, शुक्रवार, मुहूर्त: सुबह 08:47 बजे से दोपहर 03:41 बजे तक, नक्षत्र: हस्त, तिथि: त्रयोदशी
- जून 2025, शनिवार, मुहूर्त: सुबह 06:28 बजे से सुबह 08:43 बजे तक, नक्षत्र: चित्रा, तिथि: चतुर्दशी
- 15 जून 2025, रविवार, मुहूर्त: शाम 05:25 बजे से 07:44 बजे तक, नक्षत्र: श्रवण, तिथि: पंचमी
- 16 जून 2025, सोमवार, मुहूर्त: सुबह 08:08 बजे से शाम 05:21 बजे तक, नक्षत्र: धनिष्ठा, तिथि: षष्ठी
- 20 जून 2025, शुक्रवार, मुहूर्त: दोपहर 12:29 बजे से शाम 07:24 बजे तक, नक्षत्र: रेवती, तिथि: दशमी
- 21 जून 2025, शनिवार, मुहूर्त: सुबह 10:08 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक, नक्षत्र: अश्विनी, तिथि: एकादशी
- 26 जून 2025, गुरुवार, मुहूर्त: सुबह 09:49 बजे से दोपहर 04:42 बजे तक, नक्षत्र: आर्द्रा, तिथि: षष्ठी
- 27 जून 2025, शुक्रवार, मुहूर्त: सुबह 07:24 बजे से 09:45 बजे तक और दोपहर 12:02 बजे से शाम 06:56 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु, तिथि: पूर्णिमा
नामकरण संस्कार शुभ मुहूर्त जून 2025
पंचांग के अनुसार, नामकरण संस्कार के लिए 5, 9, 13, 15 19, 23 और 25 जून अत्यंत शुभ हैं। नीचे नक्षत्र और शुभ मुहूर्त दिए गए हैं:
- 5 जून 2025, गुरुवार, मुहूर्त: सुबह 03:35 बजे से 6 जून 06:33 बजे तक, नक्षत्र: हस्त
- 9 जून 2025, सोमवार, मुहूर्त: दोपहर 03:31 बजे से 10 जून सुबह 05:26 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा
- 13 जून 2025, गुरुवार, मुहूर्त: रात 11:20 बजे से 14 जून सुबह 05:27 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा
- 15 जून 2025, रविवार, मुहूर्त: सुबह 05:27 बजे से 17 जून की रात 01:13 बजे तक, नक्षत्र: श्रवण
- 19 जून 2025, गुरुवार, मुहूर्त: रात 12:23 बजे से 21 जून सुबह 05:28 बजे तक, नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद
- 23 जून 2025, सोमवार, मुहूर्त: दोपहर 03:16 बजे से 24 जून सुबह 05:28 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी
- 25 जून 2025, बुधवार, मुहूर्त: सुबह 05:29 बजे से रात 10:40 बजे तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष