Logo

नए साल से पहले राशि अनुसार उपाय

नए साल से पहले राशि अनुसार उपाय

नया साल शुरू होने से पहले राशि अनुसार अवश्य कर लें ये कार्य, नहीं होगी पैसों की किल्लत 


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नए साल यानी 2025 में कई बड़े ग्रह अपनी राशि से परिवर्तन करने वाले हैं। इनमें सबसे पहले सुखों के देवता शुक्रदेव राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, न्याय के देवता शनिदेव मार्च महीने में अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, देवगुरु बृहस्पति मई महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।  जिसमें कई राशि के जातकों को लाभ भी होगा। तो आइए इस आलेख में राशि अनुसार विभिन्न  उपायों को विस्तार से जानते हैं।  

जानिए राशि अनुसार किए जाने वाले जरूरी उपाय


  1. मेष राशि:- मेष राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति की कृपा से साल 2024 काफ़ी बढ़िया रहा। हालांकि, नववर्ष 2025 में मेष राशि वालों की साढ़े साती शुरू होने वाली है। इस कारण नया साल शुरू होने से पहले इस राशि के जातक अपने सभी पुराने काम को पहले ही निपटा लें। साथ ही जीवन साथी के साथ बिगड़े रिश्ते को सुधारने का प्रयास करें।
  2. वृषभ राशि:- इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु के गोचर के चलते साल 2024 शनादर रहा। इसलिए, इन्हें आने वाले साल का भी सहृदय स्वागत करना चाहिए। वहीं, इसी साल अपने बचे हुए कार्यों को भी निपटा लें। साथ ही इस राशि के लोग अपने जीवन साथी के साथ नए साल के लिए योजना भी बना सकते हैं।
  3. मिथुन राशि:- मिथुन राशि के जातकों के लिए नया साल बेहतरीन साबित होने वाला है। गुरु के गोचर से मिथुन राशि के जातकों को काफ़ी लाभ हो सकता है। मिथुन राशि के जातक पुराने कार्यों को नए साल के शुरू होने से पहले ही निपटा लें।
  4. कर्क राशि:- कर्क राशि के जातकों के लिए भी नव वर्ष अति शुभ रहने वाला है। नववर्ष में इनकी शनि की ढैय्या समाप्त हो  रही है। इस कारण ये किसी भी नए काम को मार्च महीने तक के लिए रोक सकते हैं। हालांकि, इस दौरान ये लेखन और अपने विचार को नया रूप देने की कोशिश कर सकते हैं। 
  5. सिंह राशि:- नववर्ष सिंह राशि के जातकों के लिए थोड़ा कठिन हो सकता है। इसके लिए अभी से पुराने कामों को सही समय पर निपटा लें। क्योंकि, अगले साल सिंह राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। इसके लिए सभी काम को दिसंबर अंत तक अवश्य पूर्ण कर लें।
  6. कन्या राशि:- कन्या राशि के जातकों को नए साल में केतु से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए अपने काम पर ध्यान दें और विकास ले लिए कार्य करें। अपना गोल सेट करके
  7.  नए साल के लिए तैयारी करें। 
  8. तुला राशि:- तुला राशि के जातकों के लिए साल 2025 शुभ रहने वाला है। आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं और उन्हें समझने की कोशिश करें। अपने रिश्ते को और मधुर बनाने की कोशिश करें। और अगले साल के लिए विकासपरक योजना बनाएं। 
  9. वृश्चिक राशि:- अगले साल वृश्चिक राशि के जातकों को भी शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए आने वाला समय उत्तम रहने वाला है। साल के अंत तक सभी अधूरे काम को पूरा कर लें। नए साल की शुरुआत नए सिरे से करें।
  10. धनु राशि:- धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। इसके लिए सभी कामों को पूरा कर लें। किसी काम को अधूरा मत छोड़े। नई कला सीखने की भी कोशिश करें। साथ ही साथ अपने विचार को एक नई उड़ान दें।
  11. मकर राशि:- मकर राशि के जातकों को नए साल में साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। हालांकि, इन्हें कर्मशील बने रहना जरूरी है। अपने कार्य को पूर्ण करने की कोशिश करें और अपने गोल को अचीव करें।
  12. कुंभ राशि:- कुंभ राशि के जातकों पर अगले साल साढ़े साती का अंतिम चरण शुरू होने वाला है। इसके लिए धैर्यपूर्वक रहें। अपने काम में व्यस्त रहें। पेंडिंग पड़े काम को पूरा कर लें। न्यू स्किल सीखने की कोशिश करें।
  13. मीन राशि:- मीन राशि के जातकों को भी अगले साल मायावी ग्रह से मुक्ति मिल जाएगी। हालांकि, शनि की साढ़े साती जारी रहेगी। अगले साल से दूसरा चरण शुरू होगा। इसके लिए अपने काम में संतुलन बना कर रखने की कोशिश करें। नए साल के लिए गाइडलाइन तैयार करें।
........................................................................................................

संबंधित लेख

HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang