Dhanteras 2025 Shubh muhurat: धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में दिवाली उत्सव की शुरुआत का दिन है। इस दिन देवी लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर महाराज की पूजा की जाती है और सोना-चांदी, बर्तन, नमक आदि खरीदना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन की खरीदारी विशेष भूमिका मानी जाती है। इस वर्ष धनतेरस की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर, शनिवार दोपहर 12:18 बजे से आरंभ होगी और 19 अक्टूबर, रविवार दोपहर 01:51 बजे समाप्त होगी। आइए इस लेख में तिथि, मुहूर्त का समय और उसके महत्व को जानते हैं।
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि इससे आर्थिक समृद्धि और सौभाग्य आता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस 2025 की सुबह 8:50 से 10:33 बजे तक का समय अमृत काल माना जा रहा है, जो सोना-चांदी और अन्य सामान खरीदने के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त होगा।
इसके अलावा अन्य शुभ मुहूर्त भी बताए गए हैं, जैसे सुबह 11:43 से 12:28 और शाम 07:16 से 08:20 तक का समय।
पंचांग के अनुसार, धनतेरस की पूजा करने के लिए शुभ मुहुर्त प्रदोष काल मानी जाती है। धनतेरस 2025 में शाम 07:16 से 08:20 का समय पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त माना जा रहा है। इस अवधि में भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विधिपूर्वक पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
धनतेरस का पर्व अमृत, स्वास्थ्य और समृद्धि से संबंधित माना जाता है। एक पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन की पूजा से रोगनिवारण और स्वास्थ्य लाभ की कामना की जाती है। इसके अलावा इस दिन शुभ मुहूर्त में सोना-चांदी और अन्य सामान खरीदने से परिवार में समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।