प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर पहला शाही स्नान हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में अखाड़ों के साधु संतों ने आस्था की डुबकी लगाई। 13 अखाड़ों ने अपने क्रम के अनुसार स्नान किया। हालांकि इन साधु संतों में खास आकर्षण महिला नागा संन्यासी रही। कई लोगों ने पहली बार देखकर हैरान हो गए। लोगों ने आम तौर पर पुरुष नागा साधु देखे तो, लेकिन पहली बार उन्हें महाकुंभ में महिला नागा संन्यासियों को देखने मिला। ऐसे में उनके मन में बहुत से सवाल उठे, चलिए आज उनके सवालों के जवाब लेख के जरिए देते हैं।
पुरुष नागा साधु मुख्य तौर पर नग्न रहते हैं और अपने शरीर पर भस्म लगाते हैं। वहीं महिला नागा साध्वियां अपने रूप को थोड़ी अधिक सादगी और गरिमा के साथ प्रस्तुत करती हैं।
पुरुष नागा संन्यासियों किसी भी मौसम में किसी तरह का कपड़ा नहीं पहनते हैं। वे अपने शरीर पर सिर्फ भस्म रगड़ते हैं। वहीं महिला नागा साधु । दीक्षा मिलने के बाद महिला संन्यासी को सांसारिक कपड़ा छोड़कर अखाड़े से मिला पीला या भगवा वस्त्र पहनना होता है।
महिला नागा साधु बनने की प्रक्रिया भी पुरुषों की तरह ही है। उन्हें सांसारिक जीवन से मोह त्यागना पड़ता है , अपना पिंड करना होता है। इसके अलावा महिलाओं को भी कठिन तप करना पड़ता है, लेकिन ये ज्यादातर गुप्त होता है। वहीं इनका अखाड़ों में प्रवेश भी सीमित होता है।
पुरुष नागा साधु बड़े धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेते हैं और प्रवचन देते हैं। महिला नागा साध्वियां ज्यादातर अपनी साधना पर ध्यान लगाती हैं और लोगों को प्रेरित करती हैं।
आज 08 मई 2025 वैशाख माह का छब्बीसवां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तिथि एकादशी है। आज गुरूवार का दिन है। इस तिथि पर हर्षण योग रहेगा।
आज 09 मई 2025 वैशाख माह का सत्ताईसवां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तिथि द्वादशी है। आज शुक्रवार का दिन है। इस तिथि पर वज्र योग रहेगा। वहीं चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे।
आज 10 मई 2025 वैशाख माह का 28वां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तिथि त्रयोदशी तिथि है। आज शनिवार का दिन है। इस तिथि पर सिद्धि योग रहेगा।
आज 11 मई 2025 वैशाख माह का 29वां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तिथि चतुर्दशी है। आज रविवार का दिन है। इस तिथि पर व्यतीपात योग रहेगा। वहीं चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे।