Logo

9 March 2025 Panchang (9 मार्च 2025 का पंचांग)

9 March 2025 Panchang (9 मार्च 2025 का पंचांग)

Aaj Ka Panchang: आज 9 मार्च  2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह



Aaj Ka Panchang 09 March 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। वहीं आज दशमी का दिन है। इस तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है। वहीं चंद्रमा मिथुन राशि में हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज रविवार के दिन अभिजीत मुहूर्त का योग दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 01 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल शाम 05 बजकर 01 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 29 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप रविवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करें। वहीं आज होलाष्टक का तीसरा दिन है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज रविवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 


आज का पंचांग 09 मार्च 2025



  • तिथि - फाल्गुन माह की दशमी तिथि
  • नक्षत्र -  पुनर्वसु नक्षत्र
  • दिन/वार - रविवार
  • योग - सौभाग्य योग
  • करण - गर और वणिज


सूर्य-चंद्र गोचर 09 मार्च  2025



मार्च के पहले सप्ताह में, गुरु और चंद्रमा के वृषभ राशि में एक साथ होने से गजकेसरी राजयोग बनेगा। यह योग कई राशियों के लिए धन, संपत्ति और भाग्य में वृद्धि लाएगा। चंद्रमा का गोचर विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। कई राशियों के लिए यह गोचर सफलता और धन लाभ लेकर आएगा। कुछ राशियों को अपने कार्यों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

मेष राशि - चंद्रमा का अनुकूल गोचर मेष राशि के जातकों के लिए खुशी, शांति और समृद्धि ला सकता है। यह समय नए अवसरों और सकारात्मक बदलावों का भी हो सकता है। चंद्रमा का गोचर मेष राशि के जातकों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और अपने सपनों को साकार करने में मदद कर सकता है।

कर्क राशि -चंद्रमा का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है, क्योंकि चंद्रमा कर्क राशि का स्वामी है। जब चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करता है, तो यह जातकों के जीवन में कई तरह के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।


सूर्य और चंद्रमा का समय



  • सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 45 मिनट से लेकर
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 29 मिनट तक
  • चंद्रोदय - 09 मार्च को देर रात 02 बजकर 08 मिनट से लेकर
  • चंद्रास्त - 10 मार्च को सुबह 04 बजकर 15 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 09 मार्च 2025



  • सर्वार्थ सिद्धि योग - नहीं है। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 13  मिनट तक।
  • अमृत काल - शाम 9 बजकर 27 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 05 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 01 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त -  दोपहर 02 बजकर 10  मिनट से लेकर  03 बजकर 03 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 41 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 09 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 6 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 21 मिनट तक।


आज का अशुभ मुहूर्त 08 मार्च 2025



राहु काल - राहुकाल शाम 05 बजकर 01 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 29 मिनट तक
गुलिक काल - दोपहर 03 बजकर 33 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 01 मिनट तक
यमगंड -  दोपहर 12 बजकर 37 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 05 मिनट तक
दिशाशूल - उत्तर दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
दुर्मुहूर्त  -  शाम 04 बजकर 55 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 56 मिनट तक। 


पर्व और त्योहार  09 मार्च 2025



  • 09 मार्च 2025 व्रत - रविवार व्रत और होलाष्टक का तीसरा दिन


आज का उपाय  09 मार्च 2025



09 मार्च को पुनर्वसु नक्षत्र और सौभाग्य योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। आज रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने से लाभ हो सकता है। साथ ही व्यक्ति के आरोग्य में भी वृद्धि हो सकती है। इस दिन पीले रंग से संबंधित चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। 


09 मार्च 2025 आज के पंचांग का महत्व



आज पुनर्वसु नक्षत्र नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमीतिथि है। आज रविवार का दिन है। आज रविवार के दिन सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और उनकी पूजा विधिवत रूप से करें। साथ ही आज के दिन पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना करने का भी विधान है। 

........................................................................................................
बृहस्पति गोचर 2025

2025 में विभिन्न ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इसमें गुरु का भी गोचर होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवताओं के गुरु बृहस्पति सभी ग्रहों में सबसे खास और असरकारक ग्रह माने जाते हैं।

शुक्र गोचर 2025

2025 में शुक्र ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करेंगे। इसका प्रभाव 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी प्रकार से अवश्य पड़ेगा। दैत्यों के गुरु शुक्र को प्रेम-आकर्षण, कामना, सुख-समृद्धि, धन-वैभव का कारक ग्रह माना जाता है।

शनि का गोचर

शनिदेव 29 मार्च 2025 को देर रात 11 बजकर 01 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शनिदेव ढाई साल तक रहेंगे।

राहु गोचर 2025

राहु को छाया ग्रह माना जाता है। राहु अपने सहचर के अनुसार फल प्रदान करता है। यानी अगर राहु शुभ ग्रह अथवा राशि में है तो वह अच्छे परिणाम देगा। परंतु अगर वह अशुभ ग्रह के साथ है तो वह अशुभ परिणाम देगा।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang