Aaj Ka Panchang 9 February 2025: आज 09 फरवरी 2025 माघ माह का 27वां दिन का है और आज इस पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। वहीं आज रविवार का दिन है। इस तिथि पर विष्कुम्भ योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज रविवार के दिन अभिजीत मुहूर्त है। जो दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 03 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल शाम 4 बजकर 51 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 15 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप रविवार का व्रत रख सकते हैं। जो सूर्यदेव को समर्पित है और आज ही रवि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यह भगवान शिव को समर्पित है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आगामी 6 से 9 फरवरी के मध्य कई महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं होने जा रही हैं। इन दिनों में सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और शनि जैसे प्रभावशाली ग्रह एक साथ गोचर करेंगे, जिससे ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थिति उत्पन्न होगी।
9 फरवरी को विष्कुम्भ योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। इस शुभ योग में भाग्योदय हो सकता है। आज 9 फरवरी को माघ मास का रविवार का दिन है और इस दिन रविवार का व्रत और त्रयोदशी तिथि (रवि प्रदोष व्रत) का व्रत रखा जाएगा। इसलिए आप आज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। साथ ही इस दिन व्रत रखें और दान-पुण्य विशेष रूप से करें।
आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि है। यह तिथि भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। साथ ही आज सूर्यदेव की पूजा करने का भी विधान है। आज आद्रा और पुनर्वसु नक्षत्र है। आज त्रिपुष्कर योग भी है। यह योग बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग में किए गए सभी कार्य सफल होते हैं।आज चंद्रमा कर्क राशि में है। कर्क राशि में चंद्रमा होने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। आज रवि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इतना ही नहीं, आज सूर्यदेव की पूजा अवश्य करें। सूर्यदेव की पूजा करने से मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
सनातन धर्म में सप्ताह के हर दिन को किसी न किसी देवता को समर्पित माना गया है। गुरुवार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का दिन है।
शास्त्रकार कहते हैं “मननात् त्रायते इति मंत्रः” अर्थात मनन करने पर जो त्राण दे या रक्षा करे वही मंत्र होता है। धर्म, कर्म और मोक्ष की प्राप्ति हेतु प्रेरणा देने वाली शक्ति को मंत्र कहते हैं।
मंत्रों के कई प्रकार होते हैं, जरूरत के हिसाब से इन मंत्रों का उपयोग किया जाता है। मंत्रों के प्रकार और उनके उपयोग से होने लाभों पर नज़र डालें तो आप पाएंगे ये विभिन्न रूपों में हैं।
माता लक्ष्मी, धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी, भक्तों के जीवन में सुख-शांति और वैभव लाने वाली हैं। उनकी पूजा-वंदना से सभी तरह की आर्थिक समस्याओं का समाधान होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।