Aaj Ka Ank Jyotish, 1 July 2025: आज 1 जुलाई 2025, मंगलवार शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ व्यतिपात योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही, आज पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र है। इसके अलावा 1 जुलाई को चंद्र सिंह राशि में रहेंगे और सूर्य मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। महीने की शुरुआत ही नए प्लान्स और नई उम्मीदों के साथ हो रही है। अंक ज्योतिष के अनुसार हर तारीख का एक खास अंक होता है, जो आपके दिन पर असर डालता है। ऐसे में अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले जातकों के लिए दिन शानदार रहने वाला है तो वहीं कुछ को सतर्क रहना होगा। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
मूलांक 1 वाले लोग आज थोड़ा संयम बरतें। ऑफिस या बिजनेस में किसी के बहकावे में न आएं। खर्चों पर कंट्रोल रखें। परिवार में किसी बुजुर्ग की सलाह काम आएगी। मेहनत का फल थोड़ी देर से मिलेगा लेकिन जरूर मिलेगा।
मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक रहेगा। पार्टनर के साथ कोई बात मन को छू सकती है। करियर में नए मौके मिलेंगे। कला, लेखन और क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।
आज का दिन मूलांक 3 वालों के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऑफिस में काम का प्रेशर बढ़ेगा। दोस्तों से बहस हो सकती है, इसलिए शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। फालतू की टेंशन से दूर रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पुराने प्लान्स पर फिर से काम करें। पार्टनर के साथ वक्त बिताने से रिलेशनशिप बेहतर होगी।
मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन तरक्की का संकेत दे रहा है। नया बिजनेस शुरू करने या नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो वक्त अच्छा है। दोस्तों का साथ मिलेगा और नई योजनाएं बन सकती हैं।
मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए शानदार है। अगर किसी को पसंद करते हैं तो बात करने का सही मौका है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या नए ऑफर मिल सकते हैं।
आज का दिन अंक 7 वालों के लिए मिला-जुला रहेगा। मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आध्यात्म या ध्यान करने से राहत मिलेगी। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन मेहनत का पूरा फल देने वाला है। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए बॉस से तारीफ मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। पुराने काम पूरे होंगे और नए काम की शुरुआत होगी। गुस्से पर कंट्रोल रखें वरना काम बिगड़ सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
हिंदू धर्म में भगवान शिव की उपासना को अत्यंत फलदायक माना गया है। विशेष रूप से प्रदोष व्रत को बहुत ही पावन और शुभ माना जाता है। इस व्रत को हर महीने की त्रयोदशी तिथि (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष दोनों में) को रखा जाता है। मई 2025 में पहला प्रदोष व्रत वैशाख शुक्ल त्रयोदशी को आएगा, जो कि शुक्रवार के दिन है।
भारत एक ऐसा देश है जहां हर राज्य की अपनी अलग परंपरा और संस्कृति है। केरल का त्रिशूर पूरम ऐसा ही एक रंगीन और भव्य उत्सव है, जो न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों के लिए भी एक खास आकर्षण होता है।
हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत बड़ा महत्व होता है। पंचांग के अनुसार हर महीने में दो एकादशी आती हैं – एक शुक्ल पक्ष में और दूसरी कृष्ण पक्ष में। इस तरह साल भर में कुल 24 एकादशी व्रत पड़ते हैं।
हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत महत्व है, खासकर जब बात भगवान विष्णु को समर्पित व्रत की हो। साल भर में 24 एकादशियां आती हैं, लेकिन वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है।