Logo

10 June 2025 Ank Jyotish (10 जून 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

10 June 2025 Ank Jyotish (10 जून 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

Aaj Ka Ank Jyotish 10 June 2025: इन मूलांक वाले जातकों की दूर होंगी परेशानियां, जन्मतिथि से जानें 10 जून 2025 अंक ज्योतिष राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish, 10 June 2025: आज का दिन यानी 10 जून 2025, अंक ज्योतिष के अनुसार काफी दिलचस्प संकेत लेकर आया है। अंक शास्त्र में हर तारीख का एक विशेष प्रभाव होता है, और यह प्रभाव आपके दिनचर्या, सोच और निर्णयों को प्रभावित कर सकता है। अगर आप भी अपने लकी नंबर और दिन की संभावनाओं को लेकर उत्सुक हैं, तो आइए जानते हैं आज का अंक ज्योतिष आपके लिए क्या खास लेकर आया है।

अंक 1 (किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल दिन है। अहंकार से बचें। नौकरीपेशा जातकों को लाभ मिलेगा। 

  • शुभ अंक - 1
  • शुभ रंग - सफेद

अंक 2 (किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)

कला, संगीत या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं तो अच्छा अवसर मिलेगा। निर्णय लेते समय अत्यधिक भावुक न हों। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। 

  • शुभ अंक - 4
  • शुभ रंग - काला

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपकी योजनाएं सफल होंगी। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा, आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। किसी पर भी भरोसा न करें। 

  • शुभ अंक - 7
  • शुभ रंग - नारंगी

अंक 4 (किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग)

कामकाज में स्थिरता रहेगी। कोई पुराना काम आज पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

  • शुभ अंक - 5
  • शुभ रंग - लाल

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

यात्रा या परिवर्तन का योग है। सौंदर्य, फैशन या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। आलस्य से बचें। आपको परिश्रम का फल मिलेगा।

किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

  • शुभ अंक - 1
  • शुभ रंग - लाल

अंक 6 (किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। ऊर्जा और जोश से भरा दिन रहेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं, साहसिक निर्णय लें। जल्दबाजी से बचें।

  • शुभ अंक - 3
  • शुभ रंग - पीला

अंक 7 (किसी भी माह की 7, 16, और 25 तारीख को जन्मे लोग)

कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। युवा वर्ग के लिए प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें। धन लाभ के योग है।

  • शुभ अंक - 9
  • शुभ रंग - सफेद

अंक 8 (किसी भी माह की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज अनुशासन और मेहनत पर फोकस रहेगा। रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। यात्राओं में लाभ मिलेगा।

  • शुभ अंक - 7
  • शुभ रंग - पीला

अंक 9 (किसी भी माह की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यस्थल पर नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी लेकिन अहंकार से बचें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

  • शुभ अंक - 4
  • शुभ रंग - लाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

........................................................................................................
यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang