Aaj Ka Ank Jyotish, 11 June 2025: अंक ज्योतिष यानी Numerology, हमारे जीवन में छिपे अंकों के रहस्यों को उजागर करता है। हर व्यक्ति के जन्म की तारीख से जुड़े अंक उसके स्वभाव, करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन पर असर डालते हैं। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 11 तारीख को हुआ है या आपके नाम के अक्षरों का योग 11 बनता है, तो 11 जून 2025 आपके लिए खास हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन अंक 1 से लेकर अंक 9 तक वालों के लिए कैसा रहेगा दिन...
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में बॉस की तारीफ मिल सकती है। व्यापारियों के लिए लाभ का योग है। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, आराम करें।
भावनात्मक रूप से आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप अपने करीबियों से ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं, जिससे मन दुखी हो सकता है। हालांकि, क्रिएटिव फील्ड वालों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। शांत रहना ही बुद्धिमानी होगी।
भाग्य आज आपके साथ है। पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा या करियर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। निवेश के लिए अच्छा दिन है लेकिन सोच-समझकर ही करें।
आज आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। काम में रुकावटें आएंगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें और वाद-विवाद से बचें। किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है।
आज आपकी योजना और आइडिया लोगों को प्रभावित करेंगे। बिजनेस मीटिंग या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। धन लाभ होगा।
परिवार को समय देना आज जरूरी होगा। घर में कोई खुशखबरी मिल सकती है। सजावट या नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। लव लाइफ में थोड़ी नाराजगी हो सकती है, ध्यान रखें।
आज का दिन आत्ममंथन और आध्यात्मिक सोच वाला हो सकता है। आपके भीतर की आवाज आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। किसी पुराने काम का परिणाम मिल सकता है। यात्रा का योग है।
आज आपको धैर्य और समझदारी की जरूरत है। ऑफिस या व्यापार में किसी से मतभेद हो सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर घुटनों या जोड़ों में दर्द हो सकता है।
उर्जा से भरपूर दिन रहेगा। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। खेल, सेना, पुलिस जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए सफलता का योग है। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
तेरे नाम का दीवाना,
तेरे द्वार पे आ गया है,
तेरे नाम का करम है ये सारा,
भक्तो पे छाया है सुरूर शेरावालिये,
तेरे नाम की धुन लागी,
मन है तेरा मतवाला,
तेरे पावन माँ नवरात्रों में,
ज्योत तेरी जगाए हुए हैं,