Aaj Ka Ank Jyotish, 14 July 2025: आज 14 जुलाई 2025 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार का दिन है। अंक ज्योतिष यानी न्यूमेरोलॉजी एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए हम अपने जन्म तारीख से जुड़े अंकों से भविष्य की झलक देख सकते हैं। हर दिन की तरह 14 जुलाई 2025 भी अपने साथ खास संयोग लेकर आ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन कौन से अंक आपके जीवन में खुशियां लाएंगे और किन बातों से सतर्क रहना होगा। जानिए मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा दिन।
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। काम में फोकस बनाए रखना जरूरी है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो थोड़ी प्लानिंग और तैयारी जरूरी होगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ी खटपट हो सकती है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से माहौल ठीक कर लेंगे।
अंक 2 वालों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए बेहतरीन है। जिन लोगों का काम कला, लेखन या मीडिया से जुड़ा है, उन्हें सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव से दूर रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
आज का दिन मूलांक 3 वालों के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऑफिस में काम का प्रेशर बढ़ेगा। दोस्तों से बहस हो सकती है, इसलिए शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। फालतू की टेंशन से दूर रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पुराने प्लान्स पर फिर से काम करें। पार्टनर के साथ वक्त बिताने से रिलेशनशिप बेहतर होगी।
मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन तरक्की का संकेत दे रहा है। नया बिजनेस शुरू करने या नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो वक्त अच्छा है। दोस्तों का साथ मिलेगा और नई योजनाएं बन सकती हैं।
मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए शानदार है। अगर किसी को पसंद करते हैं तो बात करने का सही मौका है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या नए ऑफर मिल सकते हैं
आज का दिन अंक 7 वालों के लिए मिला-जुला रहेगा। मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आध्यात्म या ध्यान करने से राहत मिलेगी। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन मेहनत का पूरा फल देने वाला है। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए बॉस से तारीफ मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। पुराने काम पूरे होंगे और नए काम की शुरुआत होगी। गुस्से पर कंट्रोल रखें वरना काम बिगड़ सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
स्कन्द षष्ठी फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाने वाला त्योहार है। यह त्योहार भगवान कार्तिकेय को समर्पित है, जिसका हिंदू धर्म में खास महत्व है।
मासिक कार्तिगाई दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है, जो भगवान मुरुगन को समर्पित होता है। यह त्योहार हर महीने कृतिका नक्षत्र के प्रबल होने वाले दिन मनाया जाता है।
प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मां दुर्गा को समर्पित है। इस शुभ तिथि पर जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा-भक्ति की जाती है। साथ ही अष्टमी का व्रत रखा जाता है।
पंचांग के अनुसार, हर महीने में दो एकादशी पड़ती हैं और साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। इन सभी एकादशी तिथियों का विशेष महत्व होता है।