Aaj Ka Ank Jyotish, 14 June 2025: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह सिर्फ ग्रह-नक्षत्र ही नहीं बल्कि अंकों की दुनिया यानी अंक ज्योतिष (Numerology) भी बता सकती है। यदि आप अपना मूलांक (जन्म तारीख का जोड़) जानते हैं, तो उससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें जानना आज आपके लिए लाभकारी हो सकता है। 14 जून 2025 को ग्रहों और अंकों की खास स्थिति कुछ राशियों के लिए नई शुरुआत का संकेत दे रही है, तो कुछ को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा दिन।
आज आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में इजाफा होगा। कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है। ऑफिस में बॉस से तारीफ मिल सकती है। निवेश के मामले में आज थोड़ा संभलकर चलें।
भावनाओं में बहने की बजाय आज व्यावहारिक बने रहें। किसी करीबी से भावनात्मक बातचीत हो सकती है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और प्रार्थना करें। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं।
आज का दिन करियर को नई दिशा देने वाला हो सकता है। गुरु या वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण योजना में भागीदारी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
आज का दिन कुछ अस्थिर रह सकता है। मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। नए निर्णय टालना बेहतर होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।
आज का दिन आपके लिए खास है क्योंकि 14 तारीख को जन्में लोग आज विशेष ऊर्जा महसूस करेंगे। यात्रा, संचार और नेटवर्किंग में सफलता मिलेगी। सोशल मीडिया या प्रचार से लाभ होगा। नई दोस्ती भी हो सकती है।
आज परिवार और रिश्तों को प्राथमिकता दें। घर के किसी सदस्य की जरूरत पर ध्यान दें। कला, फैशन या डिजाइन से जुड़े लोग आज प्रेरित रहेंगे। रोमांटिक रिश्तों में नयापन आ सकता है।
आज एकांत में समय बिताने की इच्छा होगी। आत्मचिंतन से नई दिशा मिल सकती है। कोई पुरानी बात मन को परेशान कर सकती है लेकिन ध्यान से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
काम का दबाव थोड़ा अधिक रहेगा लेकिन आप उसे बखूबी संभाल लेंगे। मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ की संभावना है। लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
आज आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। आज किसी सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। जोखिम भरे निर्णय से बचें। ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है
जय माता दी गाये जा,
मैया को मनाये जा,
जय राधा माधव,
जय कुन्ज बिहारी
जय रघुनन्दन, जय सिया राम ।
भजमन प्यारे, जय सिया राम ।
जय राम रमा रमनं समनं ।
भव ताप भयाकुल पाहि जनम ॥