Aaj Ka Ank Jyotish, 18 September 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्म तारीख से जाना जा सकता है। मूल रूप से अंक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
आज दिन शांतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही न करें और खानपान पर विशेष ध्यान दें। छोटी सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।
आज रुके हुए काम पूरे करने का अवसर मिलेगा। बिजनेस में नए विचार या रणनीति बनाने का समय है। सेहत अच्छी रहेगी और मानसिक सुकून मिलेगा। परिवार और प्रेम जीवन में संतुलन कायम रहेगा।
आज कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां और चुनौतियां सामने आ सकती हैं। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। मन में दुविधा रह सकती है, लेकिन अचानक धनलाभ होने की संभावना भी है।
आज पुराने मुद्दों को लेकर मन अशांत रह सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की तबीयत को लेकर चिंता रहेगी।
आज आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। रुके हुए लेन-देन सुलझ सकते हैं। हालांकि निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। आराम और सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होने की संभावना है।
आज का दिन आपके लिए खास साबित होगा। नए संस्थान या कार्यक्षेत्र में प्रवेश मिलने से खुशी मिलेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई नया काम शुरू करने की इच्छा होगी।
मूलांक 7 वाले लोग आज आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे। पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों में संतुलन बनाए रख पाएंगे। अनावश्यक विवादों से दूरी रखें। निवेश से जुड़े पुराने मुद्दों का समाधान संभव है।
यदि आप किसी नए व्यवसाय या जॉब के सिलसिले में यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दिन के अंत में संतान वाहन खरीदने की इच्छा जता सकती है।
आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। पुराने लेन-देन की उलझन आपको परेशान कर सकती है। पारिवारिक कलह से मन भारी होगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।