Aaj Ka Ank Jyotish, 19 September 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्म तारीख से जाना जा सकता है। मूल रूप से अंक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
आज आप पूरे जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में लाभ की संभावना है। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
आज का दिन सावधानी से आगे बढ़ने का है। गुस्से और जल्दबाजी से बचें। आर्थिक मामलों में संतुलन जरूरी होगा, वरना खर्च बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में शांति और समझदारी से हालात बेहतर होंगे।
आज का दिन राहत भरा रहेगा। पुरानी परेशानियां अब खत्म हो सकती हैं। काम में सफलता और नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
आज दिन सामान्य लेकिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। किसी छोटे सफर का योग है। मां का आशीर्वाद और परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
आज का दिन उमंग और उत्साह से भरा रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात खुशी देगी। घर में सकारात्मक घटनाएं होंगी। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। पुराने काम पूरे होंगे।
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे और विरोधियों की चाल नाकाम रहेगी। आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। किसी पुराने साथी या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। कामकाज में मेहनत रंग लाएगी और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे।
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और तरक्की मिलेगी। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। व्यापारियों को नए अवसर हाथ लगेंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
आज का दिन परिवार के लिए शुभ रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल बनेगा और जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ की संभावना है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।