Aaj Ka Ank Jyotish, 2 August 2025: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के मूलांक के आधार पर उसके स्वभाव, सोच, करियर और भविष्य की दिशा के बारे में जानकारी मिलती है। हर मूलांक का संबंध किसी विशेष ग्रह से होता है, जिससे उस व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आज 2 अगस्त शनिवार है। 02 तारीख का मूलांक (2+0=2) 2 होता है। अंकज्योतिष के अनुसार, अंक 5 का स्वामी चंद्रमा होता है। आज का दिन उन लोगों के लिए खास रहेगा जिनका मूलांक 02 है। वहीं मूलांक 9 वाले किसी पुराने प्रोजेक्ट से लाभ कमा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
आज आपको अपने शब्दों पर संयम रखने की जरूरत है। किसी नए कार्य में आपको सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। साथ ही आज यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। छात्र किसी नये विषय या प्रोजेक्ट की ओर आकर्षित होंगे। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करनी पड़ सकती है।
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। विद्यार्थी विदेश शिक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं और परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर निकल सकते हैं।
आज आपकी किस्मत चमक सकती है। धन लाभ के साथ-साथ करियर में भी तरक्की के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी आज कोई नई दिशा में प्रयास कर सकते हैं। धार्मिक प्रवास की योजना बन सकती है।
आपके लिए आज का दिन उन्नति और लाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए विदेश में पढ़ाई की शुरुआत का शुभ समय है। साथ ही धार्मिक स्थल की यात्रा का योग भी बन रहा है।
कारोबार के लिहाज से आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। धन की स्थिति में स्थिरता आएगी और जीवनसाथी के साथ किसी नए प्रोजेक्ट पर चर्चा हो सकती है।
आज किस्मत आपका साथ देगी और कामकाज में नया अनुभव प्राप्त होगा। लेकिन वित्तीय निर्णय लेते समय सोच-समझकर आगे बढ़ें। संबंधों में सुधार लाने के लिए पहल करनी पड़ सकती है।
आज अपनी बातों में संयम रखें, क्योंकि आपकी वाणी से स्थिति बन भी सकती है और बिगड़ भी। किसी नई शुरुआत में किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता मिल सकती है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी।
आज का दिन व्यवसाय में सफलता दिलाने वाला रहेगा। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। साथ मिलकर किसी नए कार्य की शुरुआत की योजना बना सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।