Aaj Ka Ank Jyotish, 20 July 2025: आज 20 जुलाई, रविवार का दिन है। अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि केवल उसकी पहचान नहीं होती, बल्कि यह उसके स्वभाव, सोचने के तरीके, आदतों और जीवन की दिशा को दर्शाती है। जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक बनता है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं, और हर मूलांक किसी ग्रह से जुड़ा होता है। यही ग्रह हमारे जीवन में सुख-दुख, अवसर और रिश्तों पर गहरा प्रभाव डालते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं 20 जुलाई 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल।
आज प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, धैर्य बनाए रखें। फालतू बातों और झगड़ों में समय न गवाएं, इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी से मतभेद की स्थिति बन सकती है।
समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय बढ़ने के साथ-साथ खर्चों में भी इजाफा हो सकता है, बजट का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर कोई उलझन आ सकती है।
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, विशेषकर जीवनसाथी से भावनात्मक समर्थन प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और किसी खास योजना पर साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है।
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा सतर्क रहने वाला है। कुछ पुरानी बीमारियां दोबारा परेशान कर सकती हैं, लापरवाही न करें। बिना वजह चिड़चिड़ापन या गुस्सा आ सकता है, जिस पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
आपमें दूसरों को सही दिशा दिखाने की कला है और आपकी बनाई गई योजनाएं भविष्य में सफलता दिला सकती हैं। जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास ही आपको आगे बढ़ने की ताकत देगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
हम को मन की शक्ति देना,
मन विजय करें ।
इक दिन वो भोले भंडारी
बन करके ब्रज की नारी,
इस धरती पर स्वर्ग से सुन्दर,
है तेरा दरबार ॥
इस योग्य हम कहाँ हैं
इस योग्य हम कहाँ हैं,